---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्या क्विंटन डीकॉक की वजह से सेमीफाइनल हार गई साउथ अफ्रीका? 65 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा ये वीडियो

Quinton de Kock Drop Pat Cummins Catch Aiden Markram Almost Cried: साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर फाइनल में जाने का मौका गंवा दिया।

---विज्ञापन---

Quinton de Kock Drop Pat Cummins Catch Aiden Markram Almost Cried: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। गुरुवार को साउथ अफ्रीका की टीम के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक बार फिर साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप फाइनल में जगह नहीं बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फिर आखिरी वक्त में कप्तान पैट ​कमिंस और मिचेल स्टार्क के बीच सूझबूझ भरी पारी ने मैच जिता दिया। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया, जब साउथ अफ्रीका के हाथ में मैच आ सकता था, लेकिन क्विंटन डी कॉक ने ये मौका गंवा दिया।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के 7 विकेट गिर चुके थे। जीत के लिए एक एक रन के लिए जद्दोजहद जारी थी, इसी बीच 45वें ओवर में 8 रन बनाकर खेल रहे पैट कमिंस को दूसरी बॉल डाली तो ये उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की ओर उड़ गई। डी कॉक इस कैच को नहीं लपक पाए।

---विज्ञापन---

हालांकि ये मुश्किल भी था, लेकिन ऐसे मोमेंट में ये कैच पकड़ा जाता, तो न केवल साउथ अफ्रीका को एक बड़ा विकेट मिल जाता, बल्कि ​ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट गिरने के बाद दबाव भी बन जाता। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और कमिंस आउट होने से बच गए। इस कैच के ड्रॉप होने के बाद मार्करम काफी निराश नजर आए। उनका ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ ही घंटों में डी कॉक के कैच ड्रॉप का वीडियो 65 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/visheshtaaa_j15/status/1725226905673351399

इस मैच में साउथ अफ्रीका की ​फील्डिंग चर्चा में रही। बावुमा और डी कॉक कैच नहीं पकड़ सके। इसके अलावा भी साउथ अफ्रीका ने कई मौके गंवाए। कहना गलत नहीं होगा कि फाइनल के इतने करीब पहुंचने में फील्डिंग ने एक बड़ी भूमिका निभाई। इस मैच के साथ ही क्विंटन डी कॉक के वनडे करियर का भी अंत हो गया। डी कॉक वर्ल्ड कप से पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 17, 2023 01:01 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola