---विज्ञापन---

क्रिकेट

AUS vs IND: तीन मैचों की सीरीज में 3 बड़े धमाके करेंगे रोहित शर्मा? इस मामले में नंबर 1 बनने का मौका

Rohit Sharma can achieve three special records against Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा कप्तान नहीं हैं. उनके कंधों से कप्तानी का भार हट गया है. अब ये खिलाड़ी खुलकर बैटिंग करना चाहेगा. रोहित शर्मा इस टूर पर तीन मैचों में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 8, 2025 13:58
Rohit Sharma can achieve three special record
Rohit Sharma can achieve three special record

Rohit Sharma can achieve three special records against Australia: 19 अक्टूबर का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है. ये वही दिन है जब टीम इंडिया को दो दिग्गज मैदान पर लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं. जी हां रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया टूर पर बतौर बल्लेबाज नजर आएंगे. तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को नया लीडर बनाया गया है. रोहित जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के कप्तान थे, वो अब सिर्फ बतौर ओपनर खेलेंगे.

यह सीरीज दोनों की फेयरवेल सीरीज मानी जा रही है. इसलिए रोहित शर्मा के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड रहेंगे. वो इस सीरीज में कुछ ऐसा कर सकते हैं जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा चला है. वो एक दोहरा शतक भी इस टीम के खिलाफ ठोक चुके हैं.

---विज्ञापन---

1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का शतक भी निशाने पर

रोहित शर्मा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे में 88 छक्के जड़े हैं. अगर उन्होंने इस सीरीज़ में 12 छक्के और दाग दिए, तो वे किसी एक टीम के खिलाफ 100 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसा कमाल अब तक किसी ने नहीं किया है. इस मामले में वो पहले और नंबर एक बल्लेबाज बन जाएंगे.

2. वनडे क्रिकेट में सिक्सर किंग

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्सर किंग बनने का सुनहरा मौका है. इतिहास में अब तक पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी नंबर 1 वनडे सिक्सर हैं उनके नाम इस फॉर्मेट में 351 छक्के दर्ज हैं. अब रोहित अगर 3 मैचों में 8 छक्के लगा देंगे तो वो अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे. रोहित ने अब तक 173 मैचं में 344 छक्के लगाए हैं.

3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक हजार रन बना सकते हैं रोहित

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. वो इन दोनों टीमों के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बनने की दहलीज परहैं. 10 रन बनाते ही वो यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे. वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे। वे अब तक 990 रन बना चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में अब तक 273 मैच खेले और 11168 रन बनाए. उनके नाम 32 शतक और 58 फिफ्टी हैं. वहीं अगर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके वनडे रिकॉर्ड देखें तो हिटमैन ने अब तक 46 मैच खेले और 57.30 की औसत से 2407 रन बनाए, इसमें 8 शतक, 9 फिफ्टी और एक डबल सेंचुरी है. वो 194 चौके और 88 छक्के लगा चुके हैं. रोहित के यह आंकड़े जबरदस्त हैं.

ये भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 सबसे बड़ी पारियां, 7 साल से ‘अमर’ है विराट कोहली का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ सीरीज से पैट कमिंस क्यों हैं बाहर? सामने आया बड़ा अपडेट

First published on: Oct 08, 2025 01:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.