भारत के खिलाफ सीरीज से पैट कमिंस क्यों हैं बाहर? सामने आया बड़ा अपडेट

India vs Australia Series: ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस की इंजरी ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है. इंजरी के चलते कमिंस भारत के साथ होने वाली सीरीज से बाहर हैं, वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि कमिंस इंग्लैंड के साथ नवंबर में होने वाली एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकता है जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर है.

pat cummins

pat cummins

India vs Australia Series: टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इन सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है. जहां वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस का न होना बुरी खबर से कम नहीं है. अब पैट कमिंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि पैट कमिंस एशेज सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन

भारत के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम में नहीं हैं, जो काफी हैरान कर देने वाला है. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं लेकिन उनकी जगह अब वनडे सीरीज में भी मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. दरअसल पैट कमिंस लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं, इन दिनों कमिंस रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. कमिंस को बैक इंजरी हुई थी जो फिलहाल पूरी तरह से ठीम नहीं हो पाई है. इसके चलते ही कमिंस भारत के साथ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को नवंबर में इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज खेलनी है, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कमिंस इस एशेजी सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं. जो ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस को पूरी तरह से ठईक होने में दिसंबर तक का समय लग सकता है. ताजा स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस की चोट में पहले से सुधार तो हुआ है लेकिन वे उतने भी ठीक नहीं हुए हैं कि अच्छे से गेंदबाजी कर सके.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी 5 मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. अगर रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस एशेज सीरीज से भी बाहर हो जाते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ