हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 20 सितंबर से असली रोमांच शुरू होने जा रहा है, क्योंकि सुपर 4 की जंग शुरू होगी. खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत अभी कुल 5 मैच खेलने मैदान पर उतर सकती है. इसमें ग्रुप स्टेज, सुपर 4 और फाइनल भी शामिल है. नीचे हम जानेंगे कि भारत को अब किन-किन टीमों से भिड़ना है.

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Super 4 Schedule

Asia Cup 2025: यूएई में एशिया कप 2025 की धूम है. 8 में से 4 टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुकी हैं, जबकि 4 ने सुपर 4 में एंट्री कर ली है. सुपर 4 में सबसे पहले टीम इंडिया ने जगह बनाई थी. ग्रुप स्टेज में 2 मैच खेलने वाली टीम इंडिया इस सीजन अभी 5 और मैच खेल सकती है. चार मुकाबले तो खेलना तय है और अगर वो फाइनल में जाती है तो फिर 5वां मुकाबला भी खेलेगी. यह मैच कब और किन टीमों के खिलाफ होंगे. आइए जानते हैं.

टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई, ओमान के साथ रखा गया था. इस ग्रुप से यूएई और ओमान बाहर हो चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान-भारत ने सुपर 4 में जगह बनाई. भारत ने सबसे पहले यूएई को हराया, फिर पाकिस्तान को मात दी और आज उसे ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ओमान से भिड़ना है. यह मुकाबला अबू धाबी में रात 8 बजे से शुरू होगा. इस मैच को मिलाकर ही टीम इंडिया अभी 5 मैच खेल सकती है.

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया कैसे 5 मैच खेल सकती है?

  • टीम इंडिया आज यानी 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगी.
  • सुपर-4 में 19 तारीख को उसे पाकिस्तान से भिड़ना है. यह मैच दुबई के मैदान पर होगा.
  • टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह मैच भी दुबई के मैदान पर तय है.
  • इसके अलावा भारतीय टीम सुपर 4 में आखिरी मैच 26 सितंबर को दुबई में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी.
  • अगर मान लीजिए वो फाइनल में गई तो फिर 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर खिताबी जंग लड़ती नजर आएगी.

खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है टीम इंडिया

टीम इंडिया एशिया कप 2025 में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम पहले दो मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं. उसके टक्कर की कोई टीम नहीं है, लेकिन सुपर 4 में उसे श्रीलंका टक्कर दे सकती है, जो अपने तीनों ग्रुप स्टेज वाले मैच जीतकर आई है. पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाला मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है, उसने 8 खिताब जीते हैं. इस बार 9वीं बार ट्रॉफी उठा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘No Handshake’ विवाद के बीच मोहम्मद आमिर का पोस्ट वायरल, विराट कोहली के लिए कही ये बात

India vs Oman: मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगी टीम इंडिया, सूर्या की कप्तानी में होगा ये बड़ा कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola