Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

Asia Cup 2025: दूसरी टीम की कप्तानी करेगा ये भारतीय, सेल्समैन की नौकरी के साथ करता है चौके-छक्कों की बारिश

 Jatinder Singh in  Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में एक भारतीय मूल का खिलाड़ी दूसरी टीम के लिए ना सिर्फ खेलेगा बल्कि टीम की कप्तानी भी करेगी. खास बात ये है कि ये खिलाड़ी क्रिकेट खेलने के साथ सेल्समैन की नौकरी भी करता है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 29, 2025 11:26
Jatinder Singh
Jatinder Singh

Jatinder Singh in Asia Cup 2025:  9 सितंबर से एशिया कप 2025 का रोामांच शुरू होने वाला है. ये टूर्नामेंट बहुत खास होगा, क्योंकि खिताब के लिए एशिया की 8 मजबूत टीमें दम लगाएंगी. बीचे 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव कप्तान जबकि शुभमन गिल उकप्तान चुने गए हैं. इस टूर्नामेंट में एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा है, जो दूसरी टीम की कमान संभालेगा. खास बात ये है कि ये खिलाड़ी ना सिर्फ क्रिकेटर है, बल्कि सेल्समैन की जॉब भी करता है. अब उसे टीम की कप्तानी दी गई है. आइए जानते हैं आखिर कौन है ये खिलाड़ी और भारत से उसका क्या कनेक्शन है.

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय मूल के जतिंदर सिंह हैं, जिन्हें ओमान टीम का कप्तान चुना गया है. ये पहला मौका है जब ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप में खेलने उतर रही है. उसे भारत, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया से इस टीम का मुकाबला 19 सितंबर को तय है. मतलब जतिंदर सिंह भारत के खिलाफ अपनी कप्तानी का जलवा दिखाना चाहेंगे.

---विज्ञापन---

जतिंदर का भारत से कनेक्शन

जतिंदर सिंह भले ही ओमान के लिए क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में हुआ.  5 मार्च 1989 को पंजाब के लुधियाना में  उनका जन्म हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई लिखी ओमान में हुई. वहीं उन्होंने क्रिकेट खेलना सीधा और आज नेशनल टीम का कप्तान बनने का सफर तय किया. जानकारी के अनुसार जतिंदर के पिता साल 1974 में ही ओमान चले गए थे. जतिंदर बचपन में कुछ साल भारत में रहे. उनका यहां आना जाना लगा रहा, लेकिन साल 2003 में वो ओमान में परमानेंट शिफ्ट हो गए.

---विज्ञापन---

सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं जतिंदर सिंह

जतिंदर ओमान टीम के लिए ओपनिंग करते हैं. वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. सबसे पहले उन्हें ओमान की अंडर 19 टीम में खेलने का मौका मिला था. फिर साल 2015 में ओमान की सीनियर में भी जगह बनाई. क्रिकेटर बनने के बाद भी जतिंदर अपने परिवार को चलाने के लिए सेल्समैन के तौर पर काम भी करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ओमान क्रिकेट बोर्ड ने अपने किसी भी खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है.इसलिए वो ओमान की मशहूर कंपनी खिमजी रामदास के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं.

कैसा है जतिंदर का क्रिकेट करियर?

जतिंदर सिंह की उम्र 36 साल हो चुकी है. वो क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश करने की क्षमता रखते हैं. ओमान के लिए 61 वनडे मैचों में 1704 रन बना चुके हैं, जिनमें 9 फिफ्टी और 4 शतक हैं. 64 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 1399 रन दर्ज हैं. अब तक वो 8 अर्धशतक ठोक चुके हैं. अब एशिया कप 2025 में बतौर कप्तान और एक सीनियर प्लेयर के तौर पर बल्ले से जलवा दिखाना चाहेंगे.

Asia Cup 2025 के लिए ओमान की टीम इस प्रकार है

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव.

एशिया कप 2025 में कैसा है ओमान का शेड्यूल

ओमान की टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 12 सितंबर से करेगी. फिर उसे 15 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है. आखिरी लीग मुकाबले में उसकी टक्कर मजबूत टीम इंडिया से होगी. यह मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Hockey Asia Cup 2025: आज से हॉकी एशिया कप का आगाज, पहले ही दिन चीन से भिड़ेगा भारत, नोट कर लीजिए मैच का टाइम

ICC टूर्नामेंट में 15 रन पर 4 विकेट गंवा संघर्ष कर रही थी टीम, फिर बल्लेबाज ने खेली 175 रन की पारी, रचा इतिहास

First published on: Aug 29, 2025 11:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.