हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: कौन सी टीम बनेगी चैंपियन? गावस्कर, भोगले और DK ने की भविष्यवाणी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का खिताब कौन जीतेगा? इस सवाल पर क्रिकेट के 3 एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है. इन तीनों ने एक ही टीम का नाम लिया. ये भी बताया कि इस सीजन कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा और किसके खाते में सबसे ज्यादा विकेट आए हैं.

विज्ञापन
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: इन दिनों यूएई में एशिया कप 2025 की धूम है. 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. 8 टीमें खिताबी जंग में उतरी हैं. 28 तारीख का सभी क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन सीजन का चैंपियन मिलेगा. फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार चैंपियन कौन बनेगा? भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमें खिताब की दौड़ में हैं, लेकिन क्रिकेट के तीन दिग्गजों सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले और दिनेश कार्तिक ने साफ कर दिया है कि उनकी नजर में खिताबी जीतने वाली टीम भारत है.

तीनों दिग्गजों की एक राय, चैंपियन बनेगा भारत

हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक तीनों ने ही भारत को एशिया कप 2025 का विजेता चुना है. इन तीनों का ही मानना है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मौजूदा भारतीय टीम के पास ऐसा संतुलन है जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ सकता है. अनुभव और युवा जोश का मेल टीम इंडिया को बाकी टीमों से आगे ले जाता है.

कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

खास बात ये है कि तीनों ही दिग्गजों ने विनर टीम के अलावा ये भी बताया कि इस बार सबसे ज्यादा रन कौन सा खिलाड़ी बनाएगा. इसके लिए उन्होंने शुभमन गिल का नाम लिया. दिनेश कार्तिक ने तो यहां तक कह दिया कि गिल इस बार ‘रन मशीन’ साबित होंगे. हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर का भी मानना है कि गिल में वह क्लास और स्थिरता है, जो उन्हें बड़े टूर्नामेंट में चमकाने वाली है.  गिल ने भारत के लिए टी20 में अब तक  21 मैच खेले, जिनमें 139.28 की औसत से 578 रन बनाए, उनके बल्ले से 1 शतक और 3 फिफ्टी निकली हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा?

सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले और दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान भविष्यवाणी की है कि इश बार सबसे ज्यादा विकेट मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लेंगे.  तीनों का ही मानना है कि उनकी रहस्यमयी गेंदबाजी एशियाई पिचों पर विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. वरुण ने टीम इंडिया के लिए 18 मैचों में 33 विकेट निकाले हैं. ये खिलाड़ी आईपीएल में केकेआर के लिए कई मैच जिताई स्पेल डाल चुका है.

टीम इंडिया क्यों है चैंपियन बनने की सबसे बड़ी दावेदार?

अब सवाल ये है कि आखिर क्यों टीम इंडिया जीत की सबसे बड़ी दावेदार है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीम की बल्लेबाजी में गिल, सूर्यकुमार और हार्दिक जैसे मैच विनर मौजूद. बैटिंग में तूफानी बैटर्स की भरमार है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और सबसे सफल बॉलर अर्शदीप सिंह का नाम है, जिन्होंने टी20 में भारत के लिए 99 विकेट निकाले हैं. अब देखना होगा कि टीम इंडिया कैसे इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने तक का सफर तय करेगी.

विज्ञापन

एशिया कप में विनर्स की लिस्ट?

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया सबसे सफल टीम है. उसने 16 संस्करण में अब तक 8 बार खिताब जीता है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. 2016 और 2022 में भी टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन हुआ था. बाकी के 14 संस्करण का आयोजन ओडीआई प्रारूप में हुआ. भारतीय टीम 1984 (पहला संस्करण), 1988, 1990-91,1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में चैंपियन बनी. वहीं श्रीलंका ने 6 बार ट्रॉफी उठाई. 2 बार पाकिस्तान के हिस्से खिताब आया.

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ तबाही मचाने लिए बचपन के 2 जिगरी तैयार, टीम इंडिया तोड़ेगी 300 की ‘दीवार’?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola