James anderson: एशेज सीरीज 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दोनों टेस्ट मैच जीते हैं। पहले दोनों मैचों में इंग्लैंड के सबसे सीनियर और स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन फ्लॉप रहे थे। ऐसे में चर्चा थी कि वह तीसरे टेस्ट में ब्रेक लेंगे, लेकिन अब ये स्टार गेंदबाज तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होना चाहता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट फोकस कर रहे हैं।
जेम्स एंडरसन ने दिया ये बयान
एंडरसन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा कि ‘मैं भविष्य के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरे लिए भविष्य सिर्फ गुरुवार और अगले टेस्ट की शुरुआत के बारे में सोचना है। यह उतना ही आगे है जितना मैं देखूंगा। मैंने पहले भी कहा है, अच्छा प्रदर्शन करते हुए भी कि मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता’
2 टेस्ट में निकाल पाए हैं सिर्फ 3 विकेट
40 साल के जिमी एंडरसन एशेज सीरीज 2023 में कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। एजबेस्टन में पहले टेस्ट के पांचवें दिन कप्तान बेन स्टोक्स ने नई गेंद से उन पर भरोसा नहीं किया। इसके बाद वह लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके। इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में उनका भविष्य सवालों के घेरे में है।
जेम्स एंडरसन ने कई सालों तक टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले 12 महीने में स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में एंडरसन ने टीम को दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ जीत दिलाई है। उन्होंने पिछले 10 सालों को याद करते हुए कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में लगातार दो खराब खेल याद नहीं हैं।
मैं खराब दौर से गुजर रहा हूं
जेम्स एंडरसन ने कहा कि ‘मुझे इमानदार रहना है। आप बड़ी श्रृंखला में योगदान देना चाहते हैं और मुझे कम से कम पिछले 10 वर्षों में लगातार दो ऐसे शांत खेल याद नहीं आ रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं विशेष रूप से खराब गेंदबाजी कर रहा हूं’ एंडरसन ने कहा, मैं बस खराब दौर से गुजर रहा हूं, जिसे आप एशेज में नहीं देखना चाहेंगे।’
संबंधित खबरें
वैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
19 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
45 mins agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा शतक लगाकर लौटे पवेलियन
4 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines