शरीर को रोगों का घर बना सकती है आयरन की कमी, जानिए खाने की किन-किन चीजों से मिलता है भरपूर Iron

Iron Rich Vegetables: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो आयरन की कमी पूरी हो सकती है. जानिए सब्जियों से लेकर किन दालों और ड्राई फ्रूट्स में आयरन होता है.

Iron Rich Foods
1 / 7
किस ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा आयरन होता है? Image Credits - AI

Iron Rich Foods: शरीर के लिए सबसे जरूरी खनिजों में से एक है आयरन. शरीर को हीमोग्लोबिन सिंथेसिस के लिए आयरन की जरूरत होती है और आयरन अनीमिया को रोकने में भी मददगार है. भ्रूण की ब्रेन डेवलपमेंट के लिए भी आयरन जरूरी होता है. ऐसे में खासतौर से प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन का सेवन करना चाहिए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) गाइडलाइंस के अनुसार, यहां खानपान की उन चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है. इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

मीट से मिलेगा आयरन

मीट से मिलेगा आयरन2 / 7

चिकन, अंडे और लिवर मीट से शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन मिल सकता है. इनकी गिनती आयरन से भरपूर स्त्रोत में होती है. (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

मछलियां भी हैं आयरन की स्त्रोत

मछलियां भी हैं आयरन की स्त्रोत 3 / 7

टूना, सार्डिन्स और मैकेरल ऐसी कुछ मछलियां हैं जिन्हें खाने पर अच्छी मात्रा में आयरन मिल जाता है. इनके अलावा, श्रिम्प, क्लैम्स और ऑयस्टर्स वगैरह भी आयरन से भरपूर होते हैं.  (Image Credits- Pexels)

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां 4 / 7

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, अमरनाथ, हरी प्याज, सरसों का साग, पुदीना और अरबी का साग आयरन के अच्छे स्त्रोत हैं. इन्हें डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.  (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

दालें भी खा सकते हैं

दालें भी खा सकते हैं5 / 7

मसूर, काली उड़द दाल, अरहर की दाल और काले चने भी आयरन के स्त्रोत होते हैं. इन्हें अलग-अलग तरह से खानपान में शामिल किया जा सकता है.  (Image Credits- Pexels)

इन ड्राई फ्रूट्स में होता है आयरन

इन ड्राई फ्रूट्स में होता है आयरन6 / 7

आयरन पाने के लिए खजूर, अंजीर और किशमिश खा सकते हैं. ये ड्राई फ्रूट्स आयरन के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं. इन्हें स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है और किशमिश का पानी भी पिया जा सकता है.  (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

आयरन से भरपूर फूड्स के साथ कभी ना पिएं चाय

आयरन से भरपूर फूड्स के साथ कभी ना पिएं चाय 7 / 7

अक्सर लोग आयरन से भरपूर फूड्स के साथ चाय पी लेते हैं, लेकिन चाय डाइटरी आयरन को बाइंड करती है जिससे शरीर के लिए आयरन को सोखना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए आयरन और चाय को साथ नहीं लेना चाहिए.  (Image Credits- Pexels) यह भी पढ़ें - खाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया नहीं आएगा Blood Sugar में उछाल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन