Diwali Price Alert: दि‍वाली से ठीक पहले महंगाई का झटका! घी, मक्खन और मिठाइयों समेत 63 डेयरी प्रोडक्ट्स हुए महंगे, चेक करें नई कीमतें

Aavin Dairy Price Hike October 2026: दीपावली से पहले तमिलनाडु की आविन डेयरी ने घी, मक्खन, दही, लस्सी और गुलाब जामुन समेत 63 प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. जानिए किस चीज के लिए अब कितने पैसे चुकाने होंगे.

Aavin Dairy Products Price Hike Diwali 2026 Ghee Butter Curd Sweets New Rates List in Hindi.

अचानक दाम बढ़ने से लोगों का त्योहारी बजट बिगड़ सकता है. (Photo- AI)

दीपावली के पावन त्योहार से ठीक पहले आम जनता की जेब पर एक और भारी मार पड़ी है. तमिलनाडु की प्रसिद्ध सहकारी डेयरी कंपनी आविन (Aavin) ने त्योहार के सीजन में अपने 63 डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें कल यानी बुधवार, 28 अक्टूबर से लागू हो रही हैं. कंपनी ने इन कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल (Raw Material) और उत्पादन लागत (Manufacturing Cost) में आई तेजी को मुख्य वजह बताया है. द‍िवाली के समय घरों में मिठाइयों और दूध-घी की खपत सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में अचानक दाम बढ़ने से लोगों का त्योहारी बजट बिगड़ सकता है. जान‍िये कौन-कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और किस प्रोडक्ट के लिए अब कितने ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

विज्ञापन

किस प्रोडक्ट के दाम कितने बढ़े?

आविन कंपनी द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, घी से लेकर छाछ और मिठाइयों तक के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

विज्ञापन

100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बेचती है कंपनी
आपको बता दें कि आविन तमिलनाडु सरकार के डेयरी विकास विभाग के तहत काम करने वाली एक बड़ी कोऑपरेटिव संस्था है. यह कंपनी दूध के अलावा पाल्कोवा, हेल्थ मिक्स, मिल्क बिस्किट, चॉकलेट, कुल्फी और विभिन्‍न प्रकार की आइसक्रीम समेत 100 से ज्यादा डेयरी उत्पाद बेचती है. त्योहारों के मौसम में जब लोग घरों में पकवान और मिठाइयां बनाने के लिए शुद्ध घी और मक्खन की खरीदारी करते हैं, तब कीमतों में यह इजाफा आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ