हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: मोईन अली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन
Ashes 2023 Moeen Ali

नई दिल्ली: मोईन अली गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। उनकी अंगुली काफी हद तक ठीक हो गई है, जिससे वह हेडिंग्ले में खेले जाने वाले तीसरे एशेज टेस्ट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकेंगे। एजबेस्टन में पहले टेस्ट के दौरान मोइन की अंगुली के ऊपरी पोर की त्वचा कट गई थी। जैक लीच के पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के बाद मोईन को संन्यास का फैसला बदलने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्टोक्स के आग्रह पर 21 महीने बाद टेस्ट में वापसी की। मोईन ने 47 ओवर में 204 रन देकर 3 विकेट लिए।

कुछ दिनों में अंगुलियां ठीक हो जाएंगी

कवर के रूप में दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल रेहान अहमद के साथ मोईन ने प्रैक्टि्स की थी। जिसे इंग्लैंड के स्पिन-गेंदबाजी कोच जीतन ने करीब से देखा। पटेल ने कहा, “मैंने उन्हें अब तक गेंदबाजी करते हुए देखा है, यह उनमें से सर्वश्रेष्ठ है।” पटेल ने आगे कहा, “अगले कुछ दिनों में अंगुलियां ठीक हो जाएंगी। उन्हें आराम मिलेगा और वह हेडिंग्ले पहुंच जाएंगे। वह इसके लिए तैयार हैं। हमने जितना हो सके इसकी देखभाल करने की कोशिश की है। वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं।”

एक दिन में 30 ओवर नहीं फेंके

पटेल ने कहा- मोईन ने पिछले कुछ समय से एक दिन में 30 ओवर नहीं फेंके हैं। यह हमेशा जोखिम का हिस्सा रहा, उन्होंने फिर भी हां कहा। उन्हें शायद इसकी आदत नहीं है। उन्होंने दो साल से ड्यूक के साथ गेंदबाजी नहीं की है।” इंग्लैंड के एक अन्य गेंदबाज ओली स्टोन मैदान से बाहर जाने से पहले शुक्रवार की रात चोट से वापसी करते हुए केवल तीन गेंदों तक टिके रहे। नॉटिंघमशायर टीम के उनके साथी शाहीन शाह अफरीदी ने कहा- “उम्मीद है कि वह ठीक हैं और रविवार को हमारे आखिरी मैच के लिए ठीक हो जाएंगे।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola