नई दिल्ली: कहते हैं ‘दूध का जला छाछ को भी फूंक-फूंककर पीता है।’ कुछ ऐसा ही हाल इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ हुआ है। एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले गए पिछले टेस्ट मैच में बेयरस्टो का विकेट विवाद का विषय बन गया था। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने ओवर खत्म होने के बाद पीछे से विकेट में बॉल दे मारी थी, तब बेयरस्टो पैर को रगड़कर आगे बढ़ चुके थे। हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। ऐसे में ये स्टंपिंग विवाद का विषय बन गई थी।
हर गेंद पर सतर्क दिखाई दिए बेयरस्टो
अब बेयरस्टो ‘छाछ’ को भी फूंक-फूंककर पीते दिखाई दिए। दरअसल, उन्होंने अपनी पिछली गलती से सबक सीख लिया और वे बॉल पूरी होने के बाद क्रीज से चिपककर खड़े रहे। हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जब वह बल्लेबाजी करने आए तो लगभग हर गेंद पर सतर्क रहे। ऐसा ही नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। मार्श ने गेंद डाली तो बॉल बेयरस्टो के बल्ले से लगकर क्रीज के पास गिर गई। बेयरस्टो क्रीज से थोड़ा आगे थे, जबकि स्टीव स्मिथ ने तेजी से भागकर गेंद पकड़ ली। स्मिथ को गेंद के पास पहुंचता देख बेयरस्टो तुरंत वापस लौटे और बल्ले को अंदर रखकर खड़े रहे। ये नजारा देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी मुस्कुरा उठे।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1677198806276886529?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1677198806276886529%7Ctwgr%5Ed78ba380cbe206f4849b6684521c433a12499c20%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fashes-2023%2Flesson-learnt-jonny-bairstow-stays-inside-crease-during-3rd-ashes-test-watch-4186291
एलेक्स कैरी की ओर घूरते हुए भी आए नजर
इसी तरह मार्श ने आखिरी गेंद डाली तो बेयरस्टो को बीट करते हुए निकल गई। एलेक्स कैरी ने गेंद को पकड़ा तो वहीं बेयरस्टो अंपायर की ओर से ओवर खत्म होने की आधिकारिक घोषणा तक बल्ला लगाकर खड़े रहे। उन्हें ऐसा करते देख स्टेडियम में शोर मच गया। इसके बाद वे एलेक्स कैरी की ओर घूरते हुए भी नजर आए। हालांकि इस पारी में बेयरस्टो का बल्ला नहीं चला। वे 37 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines