हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर दिखा अर्शदीप सिंह का रोमांटिक अंदाज, समरीन कौर के प्यार में हो गए हैं क्लीन बोल्ड  

Arshdeep Singh Girlfriend: आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उनका प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. हालांकि इस दौरान वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में नजर आ रहे हैं. अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Arshdeep Singh Girlfriend Samreen Kaur

Arshdeep Singh Girlfriend: आईपीएल 2026 के दौरान ही अर्शदीप सिंह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आए. अर्शदीप सिंह के साथ समरीन भी आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स टीम के साथ ट्रैवल कर रही हैं. जिसके कारण ही ये कपल एयरपोर्ट पर साथ में नजर आता है. इन दोनों ने अपने रिश्ते को अब सार्वजनिक कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अर्शदीप सिंह का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है. 

अर्शदीप सिंह का दिखा रोमांटिक अंदाज 

पंजाब किंग्स की टीम के साथ अर्शदीप सिंह भी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. जहां पर उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर भी नजर आ रही है. इस दौरान उन्होंने समरीन कौर का बैग उठाया हुआ है. सोशल मीडिया पर जहां कुछ उनके रोमांटिक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे हैं. अर्शदीप सिंह हालांकि इन आलोचकों को इग्नोर कर रहे हैं. इससे पहले भी अर्शदीप सिंह को समरीन का बैग उठाकर उनका हाथ थामे देखा गया था. अर्शदीप सिंह के लव लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी वो इसके बारे में पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. सभी फैंस समरीन कौर के बारे में अब जानना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ दोबारा की शादी, वायरल तस्वीरों की क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

फॉर्म में नहीं चल रहे हैं अर्शदीप सिंह 

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36 की औसत से 11 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 10.42 की रही है. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज होने के नाते ही उनके इस प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं बात पंजाब किंग्स टीम की करें तो उन्होंने लगातार 6 मुकाबले पहले जीते. जिसके बाद अब उनकी टीम को बैक टू बैक 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी भी अब आलोचना का शिकार बन रही है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर हेनरिक क्लासेन का ऑरेंज कैप पर कब्जा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola