अभिषेक शर्मा को पछाड़कर हेनरिक क्लासेन का ऑरेंज कैप पर कब्जा, वैभव सूर्यवंशी पहुंचे सबसे नीचे
आईपीएल 2026 में अब तक आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसके बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ. हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया.

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया और 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया. इस पारी की बदौलत उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई थी. इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव हुआ.
हेनरिक क्लासेन
2 / 6ऑरेंज कैप पर कब्जा हेनरिक क्लासेन का है. उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैच में 54.88 की औसत के साथ 494 रन बनाए हैं. क्लासेन ने 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उन्होंने पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया.
अभिषेक शर्मा
3 / 6अब अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में 47.50 की औसत के साथ 475 रन बनाए हैं. अभिषेक के नाम अब तक 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक दर्ज हैं.
केएल राहुल
4 / 6केएल राहुल अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 10 मैच में 49.44 की औसत के साथ 445 रन बनाए हैं. राहुल के नाम भी अब तक 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं.
ईशान किशन
5 / 6ईशान किशन भी इस सीजन दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में काफी आगे दिखाई देते हैं. वह फिलहाल चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 11 मैच में 37.18 की औसत के साथ 409 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है.
वैभव सूर्यवंशी
6 / 6वैभव सूर्यवंशी अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं. वह 10 मैचों में अब तक 40.40 की औसत के साथ 404 रन बना चुके हैं. इस दौरान वह 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. वह भी शानदार फॉर्म में हैं. वैभव टॉप-5 में सबसे नीचे पहुंच गए हैं.