Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच उठाया राज से पर्दा

IPL 2026: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल सीजन में अपनी नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. पिछले सीजन वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. इस बार वो ऑक्शन में उतरे और LSG ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था. उन्होंने अब बताया है कि उन्होंने क्यों टीम बदलने का फैसला किया.

Author
Written By: Nikhil Updated: Apr 1, 2026 19:49

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था जिसमें अर्जुन तेंदुलकर पर हर किसी की नजरें बनी हुई थीं. उन्होंने इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ ऑक्शन में उतरने का फैसला किया. ऑक्शन में उन्हें इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने खरीदा है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने उनको मिनी ऑक्शन में 30 लाख के खरीदा था. अर्जुन को लेकर हर किसी के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्होंने इस सीजन मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला क्यों किया है. इसको लेकर अब उन्होंने खुद ही चुप्पी तोड़ने का काम किया है. 

लेटेस्ट पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा

अर्जुन तेंदुलकर ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, कोई भी खिलाड़ी बेंच पर नहीं बैठना चाहता है. हर खिलाड़ी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहता है और जब भी मौका मिले तो उसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है. 

---विज्ञापन---

अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी. साल 2023 में उन्हें टीम के लिए पहली बार खेलने का मौका दिया था. उस सीजन उन्होंने 4 मैच खेलते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद साल 2024 में उन्हें केवल 1 मैच में ही खेलने का मौका मिला और उसमें वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए.

नहीं मिला ज्यादा खेलने का मौका

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर ये बात तो साफ है कि उन्हें मुंबई की टीम में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. ऐसे में वो बेहतर मौकों की तलाश में ऑक्शन में उतरे और इसके चलते अब वो लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे. दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर की तो वो अभी भी मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं. आईपीएल 2026 में भी वो इस भूमिका में भी नजर आ सकते हैं. 26 साल के हो चुके अर्जुन ने अब तक अुने टी20 करियर में 29 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35 विकेट चटकाए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! कप्तान के खास का हो सकता है डेब्यू

First published on: Apr 01, 2026 07:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.