IPL 2026: CSK के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! कप्तान के खास का हो सकता है डेब्यू

IPL 2026: आरसीबी की टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा. इस हाई वोल्टेज मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. आरसीबी की टीम पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है.

jacket - 2026-04-01T182327.336
1 / 6

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में इस सीजन कमाल की शुरुआत कर दी है. टीम अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया है. आरसीबी की टीम का ये मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इस जीत के बाद भी टीम अगले मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है, जिसके तहत चेन्नई के खिलाफ मैच में कप्तान के खास का हो सकता है डेब्यू हो सकता है.

विज्ञापन

कब होगा RCB vs CSK का मैच?

कब होगा RCB vs CSK का मैच?2 / 6

आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 अप्रैल को होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी की टीम इस मैच में जीत के बाद उतर रही है लेकिन इसके बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव होना संभव नजर आ रहा है.

विज्ञापन

फिल सॉल्ट पर होगा दबाव

फिल सॉल्ट पर होगा दबाव3 / 6

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दबाव होगा. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से महज 7 गेंदों में 8 रन निकले थे. टीम में जैकब बेथेल जैसा युवा सितारा मौजूद है जिसे ज्यादा दिनों तक प्लेइंग 11 से बाहर नहीं रखा जा सकता है.

प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव

प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव4 / 6

इस मैच के लिए आरसीबी की टीम में मंगेश यादव की एंट्री हो सकती है. वो अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अभिनंदन सिंह की जगह मौका मिल सकता है. अभिनंदन ने पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन खर्च किए थे और 1 विकेट ही ले पाए थे. 

विज्ञापन

CSK के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 11

CSK के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 115 / 6

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल

RCB का इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?

RCB का इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?6 / 6

इस मैच में भी आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर धूम मचाते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने पिछले मैच में टीम के लिए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. सीएसके के खिलाफ भी टीम को उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन