---विज्ञापन---

क्रिकेट
live

AFG vs UAE Live Score: यूएई को लगा तीसरा झटका, मुजीब ने दिलाई टीम को तीसरी सफलता | अफगानिस्तान बनाम यूएई लाइव क्रिकेट स्कोर

AFG vs UAE T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: अफगानिस्तान और यूएई के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिल सकता है. यूएई की टीम इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेती है तो ये उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और टीम सुपर 8 की उम्मीदों को भी जिंदा रख पाएगी. अफगानिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए.

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 16, 2026 11:55 IST

AFG vs UAE T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 विश्व कप 2026 का 28वां मुकाबला अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करना चाहेगा तो वहीं यूएई की टीम सुपर 8 की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी. अफगानिस्तान अगर इस मैच में भी हार जाती है तो सीधे तौर पर सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएगी. राशिद खान को किसी तरह से अपनी टीम को दोबारा खड़ा करना होगा और इस मैच में दम दिखाना होगा. दूसरी तरफ यूएई की टीम कनाडा को हरा कर आ रही है तो टीम में कॉन्फिडेंस भरपूर होगा. 

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: कहां, कब और कैसे देखें लाइव एक्शन?

अफगानिस्तान और यूएई के बीच का ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का लाइव एक्शन स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल का रिचार्ज होना चाहिए तो वहीं ओटीटी के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

---विज्ञापन---

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (W), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (C), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी

UAE: आर्यांश शर्मा (W), मुहम्मद वसीम (C), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

---विज्ञापन---

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?

अफगानिस्तान और यूएई के बीच का ये मुकाबला दिन का है. इस मैदान पर दिन के समय में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं होता है. केवल एक ही बार शाम के मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार हो सका है. इस टूर्नामेंट में ये इस मैदान पर चौथा मैच होगा. इस मैदान पर बल्लेबाजी करना आसान बिल्कुल नहीं होने वाला है. ये हम भारत और नामीबिया वाले मैच में भी देख चुके हैं.

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम यूएई हेड टू हेड आंकड़े

इन दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में अफगानिस्तान का पलड़ा सीधे तौर पर भारी नजर आता है लेकिन अपना दिन होने पर यूएई की टीम भी बाजी मार ले जाती है. अब तक खेले गए 14 मैचों में से 11 बार अफगानिस्तान ने मैच जीता है तो वहीं 3 बार यूएई ने भी जीत का स्वाद चखा है. यूएई आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2023 दिसंबर में मुकाबला जीत पाई थी.


11:54 (IST) 16 Feb 2026
10 ओवर में पूरे हुए 93 रन

यूएई की टीम ने 10 ओवर में 93 रन बना दिए हैं. अफगानिस्तान के सभी गेंदबाजों को बल्लेबाजों ने आड़े हाथों लिया है. आलीशान और सोहेब के बीच 49 गेंदों में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है.

10 ओवर के बाद स्कोर:- 93 रन 2 विकेट

11:48 (IST) 16 Feb 2026
UAE के बल्लेबाजों ने पकड़ी रफ्तार

यूएई के लिए सोहेब और आलीशान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. दोनों ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों के सामने रनों की रफ्तार को बढ़ा दिया है. आलीशान 20 तो वहीं सोहेब 34 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं.

9 ओवर के बाद स्कोर:- 77 रन 2 विकेट

11:37 (IST) 16 Feb 2026
पावरप्ले में UAE की शानदार बल्लेबाजी

यूएई की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. सोहेब खान और आलीशान की जोड़ी यूएई के लिए क्रीज पर बनी हुई है. टीम ने पहले 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभाल लिया है.

6 ओवर के बाद स्कोर:- 55 रन 2 विकेट

11:33 (IST) 16 Feb 2026
विकेट गिरने के बाद संभली UAE

UAE ने पहले 2 ओवर में ही 2 विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाल लिया है. टीम ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी है. 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन हो गया है. टीम के लिए आलीशान और सोहेब की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

5 ओवर के बाद स्कोर:- 43 रन 2 विकेट

11:18 (IST) 16 Feb 2026
यूएई को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यूएई को दूसरा झटका भी लग गया है. टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम 6 गेंदों में 10 रन बनाकर मुजीब उर रहमान का शिकार बन गए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए.

दूसरे ओवर के बाद स्कोर:- 13 रन 2 विकेट

11:12 (IST) 16 Feb 2026
UAE को लगा पहला झटका

पारी के पहले ही ओवर में यूएई को पहला झटका लग गया है. अजमत उल्ला ओमरजई ने पहले ही ओवर में आर्यांश शर्मा को आउट कर दिया है. वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

पहले ओवर के बाद स्कोर:- 2 रन 1 विकेट

11:04 (IST) 16 Feb 2026
क्रीज पर उतरे UAE के बल्लेबाज

यूएई के लिए आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की कमान अजमत उल्लाह ओमरजई को सौंपी गई है. देखना दिलचस्प होगा की ये दोनों यूएई को कैसी शुरुआत दे पाते हैं.

10:54 (IST) 16 Feb 2026
पिच पर बल्लेबाजी होगी मुश्किल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिन के मैचों में बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में UAE के बल्लेबाजों को संभल कर शुरुआत करनी होगी. अफगानिस्तान की गेंदबाजी इस मैदान पर कारगर साबित हो सकती है.

10:47 (IST) 16 Feb 2026
2 बदलाव के साथ उतरी UAE

UAE की टीम इस मैच में 2 बड़े बदलावों के साथ उतर रही है. मुहम्मद फारूक और मयंक कुमार की जगह सिमरजीत सिंह और सैयद हैदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

10:37 (IST) 16 Feb 2026
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (W), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (C), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी

10:36 (IST) 16 Feb 2026
UAE की प्लेइंग 11

UAE: आर्यांश शर्मा (W), मुहम्मद वसीम (C), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

10:34 (IST) 16 Feb 2026
अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. दिल्ली के मैदान पर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में UAE के सलामी बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे.

First published on: Feb 16, 2026 10:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.