इधर सब T20 World Cup देखते रह गए, उधर इस भारतीय खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, पेश की दावेदारी

Ranji Trophy 2025-26: टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा दिया है. हर किसी का ध्यान टी20 विश्व कप पर था लेकिन इसी बीच रणजी में इस खिलाड़ी के दोहरे शतक ने खलबली मचा दी है. कौन है ये धाकड़ बल्लेबाज आइए आपको भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) (100)
विज्ञापन

Ranji Trophy 2025-26: भारत में इन दिनों टी20 विश्व कप की धूम देखने को मिल रही है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्व कप का शानदार आयोजन देखने को मिल रहा है. हर दिन कांटे के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसी बीच भारत के घरेलू क्रिकेट से भी एक शानदार खबर सामने आ रही है. कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सेमीफाइनल के मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है. उत्तराखंड के खिलाफ इस अहम मैच में उनकी मैराथन पारी जारी है. फिलहाल वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने आखिरी मुकाबला साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर वापसी की दावेदारी पेश कर दी है. 

पडिक्कल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक

उत्तराखंड के खिलाफ मैच में देवदत्त पडिक्कल ने घातक बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक रहा है. उन्होंने इस पारी में खबर लिखे जाने तक 320 गेंदों का सामना करते हुए 221 रन बना दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 2 छक्के भी जड़े. इस घरेलू सीजन में पडिक्कल का फॉर्म कमाल का रहा है. उन्होंने इससे पहले पंजाब के खिलाफ मोहाली के मैदान पर भी शतक जड़ा था. साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी 4 शतक जड़े थे तो वहीं एक शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी आया था.

विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी 

देवदत्त पडिक्कल ने अपने इस खास प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर दी है. आईपीएल के बाद होने वाले होम सीजन में उनको टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. फर्स्ट क्लास में उन्होंने अब तक खेले 52 मैचों की 88 पारियों में 3384 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 40.77 का रहा है और वो 8 शतक भी जड़ चुके हैं. टीम इंडिया के लिए अब तक उनको केवल 2 मैच खेलने का मौका ही मिला है, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 90 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ