PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में पहली बार ऑक्शन हुआ. जहां पर इस लीग को बड़ा झटका लगा है. पहले अफगानी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम लीग से वापस ले लिया. जिसके बाद कई और अफगानी खिलाड़ियों ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. सभी हैरान हैं कि क्यों अफगानी खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेलना चाहते हैं. अब अफगानी खिलाड़ियों के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह सामने आ गई है.
अफगानी खिलाड़ियों ने पीएसएल 2026 से नाम लिया वापस
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का ऑक्शन 11 फरवरी को आयोजित हुआ. जहां पर कोई भी अफगानी खिलाड़ी नहीं नजर आया. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं. दरअसल रहमानुल्लाह गुरबाज के लीग में नजर आने से अफगानी फैंस बहुत ज्यादा नाराज थे. जिसके कारण गुरबाज ने अपना नाम वापस ले लिया.
उनको देखते हुए ही मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, फजलहक फारुकी ने भी लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. इसके अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया था. ये सभी खिलाड़ी अपने देश की जनता को नाराज नहीं करना चाहते हैं. जिसके कारण ही उन्होंने ये बड़ा फैसला किया है. ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
🚨 NO AFGHANISTAN PLAYER IN PSL 🚨
Mujeeb ur Rehman, S Atal, Muhammad Nabi, Waqar Salamkheil and Fazal Haq Farooqi had registered for the auction.
Rahmanullah Gurbaz withdrew his names from PSL due to a tense situation between two country pic.twitter.com/98aeBnHCEn---विज्ञापन---— Shahid (@fakhruddin35) February 12, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: ईशान और हार्दिक ने मचाया धमाल, वरुण-अक्षर का चला जादू, T20 WC में टीम इंडिया का विजय रथ जारी
पीएसएल के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
इस विवाद के बारे में जब पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर से पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल अच्छे नहीं हैं. जिसके कारण ही अफगानी खिलाड़ी इस बार लीग में नहीं नजर आएंगे. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने दावा कर दिया कि कुछ अफगानी खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला. कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के एक अटैक में अफगानिस्तान के कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपनी जान गंवा दी थी. जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे.
ये भी पढ़ें: इटली ने कैसे मनाया क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत का जश्न, ड्रेसिंग रूम का वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे!










