---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा! एक मैच के ‘वनवास’ के बाद मिले धमाकेदार कमबैक के संकेत

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच अब महज कुछ घंटों दूर है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. अभिषेक शर्मा के इस मैच को खेलने पर सवाल उठ रहे थे लेकिन अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. हाल ही में हुए प्रैक्टिस सेशन से अभिषेक के खेलने को लेकर बड़ा हिंट मिला है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 15, 2026 06:43
Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा खेलेंगे?

Abhishek Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज महामुकाबला होने जा रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कुछ दिनों पहले बीमार हो गए थे. इसी कारण नामीबिया के खिलाफ उन्हें आराम दिया गया. सभी फैंस को इस बात की टेंशन थी कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले का हिस्सा बनेंगे, या नहीं. अब अभिषेक की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग कन्फर्म लग रही है. मैच से पहले इस बात के संकेत मिल गए हैं.

अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे!

USA के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसी वजह से वो बल्लेबाजी करने के बाद दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं आए. खबर आई कि शर्मा को स्टमक इंफेक्शन है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. अभिषेक बाद में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं थी. इसी कारण 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में शर्मा को आराम दिया गया.

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा की रिकवरी पर सभी की नजर थी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 14 फरवरी को टीम इंडिया का नेट्स सेशन देखने को मिला. इसी बीच अभिषेक शर्मा भी अभ्यास करते हुए नजर आए. जब अभिषेक की तबीयत खराब थी, तो उनका प्रैक्टिस सेशन हल्का था. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक ने देर तक बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट्स भी खेले. यहां से संकेत मिल गए कि वो पूरी तरह फिट हैं और भारत-पाकिस्तान मैच में धमाल मचाने के लिए रेडी हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत समेत ये टीमें टॉप पर

अभिषेक शर्मा का कैसा है पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड?

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच खेले हैं. यह तीनों ही मुकाबले एशिया कप 2025 में आए थे. उन्होंने इसी बीच 36.66 के शानदार औसत से 110 रन बनाए हैं. अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 74 रन का रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने इन तीन मुकाबलों में 11 चौके और 7 छक्के जड़े हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए ‘उस्मान तारिक’ बन गए सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का फॉर्मूला किया तैयार

First published on: Feb 15, 2026 06:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.