IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए 'उस्मान तारिक' बन गए सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का फॉर्मूला किया तैयार

Suryakumar Yadav Bowling Usman Tariq Action: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबले को लेकर भारतीय टीम खूब तैयारी कर रही है. मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक के स्टाइल में गेंदबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2026-02-14T232441.085

Suryakumar Yadav Bowling Usman Tariq Action: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां मुकम्मल कर रही है. इसी बीच 14 फरवरी को सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी की और अभिषेक शर्मा को अभ्यास भी कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान मैच से पहले सूर्या ने की गेंदबाजी

14 फरवरी को भारतीय टीम ने आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में अभिषेक शर्मा को पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन में गेंदबाजी की. उस्मान थोड़ा रुक कर गेंदबाजी करते हैं और उनका एक्शन थोड़ा अलग है. ऐसे में सूर्या ने अभिषेक को उस्मान के ही एक्शन में बल्लेबाजी कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अभिषेक शर्मा के अलावा उन्होंने रिंकू सिंह को भी उस्मान के एक्शन में बलिंग फेंकी.

विज्ञापन

यूएसए के खिलाफ चटकाए 3 विकेट

उस्मान पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. उन्होंने यूएसए के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उस्मान ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे. उनके एक्शन में ठहराव है, जो उस्मान को आम गेंदबाजों से अलग बनाता है. ऐसे में उनके एक्शन की वजह से बल्लेबाजों को बैटिंग करने में थोड़ी तकलीफ होती है. उस्मान अब तक पाकिस्तान के लिए 4 टी-20 मैच में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. पिछले साल नवंबर में ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था.

भारत और पाकिस्तान ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 2-2 मैच खेले हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को शिकस्त दी है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ