Abhishek Porel Statement on Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बंगाल का पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ कल्याणी में खेला जा रहा है. बंगाल के अभिषेक पोरेल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. दूसरे दिन के समापन पर अभिषेक 114 रन बनाकर नाबाद थे. शतक जड़ने के बाद अभिषेक भावुक हो गए थे और जश्न मनाते हुए रोने लगे थे. अब अभिषेक ने अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद और शतक को लेकर बात की.
अभिषेक पोरेल ने दिया बड़ा बयान
अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा. वह जमानत पर बाहर आए और अभी कोर्ट का फैसला आना बाकी है. उनके क्रिकेट करियर पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा. इसी वजह से रणजी ट्रॉफी में वापसी पर शतक जड़ने के बाद अभिषेक अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाए. उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा, ‘पिछले दो साल में मेरा सिर्फ एक शतक आया था. इसी वजह से मेरे मन में था कि शतक मुझे शांति देगा. मैं थोड़ा बेचैन था.’
पोरेल ने आगे कहा, ‘जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आए। मुझे चोट लगी और मेरे जीवन में कुछ हादसे हुए. मैं रोना नहीं चाहता था, लेकिन आंसू अपने आप बाहर आ गए. मेरा सेलिब्रेशन एक जवाब था कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता. मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं और सभी को इसके जरिए जवाब देना चाहता हूं.’
ये भी पढ़ें:- WPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया धमाकेदार ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज तारा नॉरिस बनीं टीम का हिस्सा
‘क्रिकेट मेरे लिए सबकुछ…’
अभिषेक पोरेल ने बताया कि उन्हें अपने इस शतक से मोटिवेशन मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा है कि किस तरह की अलग-अलग परिस्थितियों में सर्वाइव किया जा सकता है. मैं यहां से कई सकारात्मक चीजें लेकर जाऊंगा. हर दिन, हर मिनट और हर पल ने मुझे सिखाया है कि मुझे अपने मुंह नहीं, बल्ले से जवाब देना है. क्रिकेट के जरिए जो भी लोग मुझे जानते हैं, मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि मेरे लिए क्रिकेट सबकुछ है.’
अभिषेक पोरेल पर क्या है आरोप?
अभिषेक पोरेल के खिलाफ कर्नाटक की एक महिला मेडिकल छात्रा ने पुलिस केस दर्ज कराया था. महिला ने दावा किया था कि अभिषेक और वह साढ़े तीन साल से साथ में थे और उन्होंने शादी करने का प्लान बनाया था. महिला का आरोप है कि बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने शादी से मना कर दिया. अभिषेक पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया गया. पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू कर दी थी और जुलाई 2026 में कोलकाता हाईकोर्ट ने अभिषेक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए और अभी इन गंभीर आरोपों पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है.
ये भी पढ़ें:- ‘बैठे रहिए…’, वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines