---विज्ञापन---

सूर्या कप्तान, संजू-जायसवाल ओपनर… आकाश चोपड़ा ने चुनी खास प्लेइंग 11, भारत की मौजूदा टीम भी पड़ रही फीकी!

Team India Alternate Playing 11: भारतीय टीम के पास मौजूदा समय में टैलेंटेड खिलाड़ियों की कमी नहीं है. मौजूदा T20I स्क्वाड के अलावा एक अलग से टीम तैयार की जा सकती है. आकाश चोपड़ा ने हाल ही में एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 चुनी, जो भारत की मौजूदा T20 टीम से भी मजबूत नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

Team India Alternate Playing 11: भारतीय क्रिकेट अभी एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां टीम के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स मौकों की कमी के कारण बाहर बैठे हैं. IPL 2026 में काफी सारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन उन्हें टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई. भारतीय टीम के पास क्रिकेटर्स का इतना बड़ा पूल है कि मौजूदा T20 स्क्वाड के अलावा एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 भी तैयार की जा सकती है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 चुनी, जो भारत की मौजूदा T20I टीम से भी मजबूत नजर आ रही है.

कैसी है आकाश चोपड़ा की खास प्लेइंग 11?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने भारत की मौजूदा प्लेइंग 11 के अलावा एक अल्टरनेट टीम तैयार की. उन्होंने ओपनर्स के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को चुना. उनके दिमाग में केएल राहुल का नाम भी था लेकिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दी. उन्होंने नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी और उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया.

---विज्ञापन---

उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल को चुना. उन्होंने फिनिशर के रूप में मुंबई इंडियंस के नमन धीर को टीम में जगह दी, जिनका IPL 2026 अच्छा रहा था. उन्होंने दो गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पांड्या और अनुकूल रॉय को चुना, जिन्होंने IPL में धमाल मचाया है.

ये भी पढ़ें:- भारतीय स्पिनर साई किशोर की लगी ‘लॉटरी’, इंग्लैंड से आया बुलावा, खेलेंगे बैक-टू-बैक 6 मैच!

---विज्ञापन---

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में जगह दी, जिन्होंने IPL 2026 में 28 विकेट झटके थे. इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल किया. कमेंट्स में कई लोग कह रहे हैं कि आकाश चोपड़ा की यह अल्टरनेट प्लेइंग 11 भारत की मौजूदा T20I टीम को हरा देगी.

आकाश चोपड़ा की अल्टरनेट T20I टीम

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (c), रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (wk), नमन धीर, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: संजू सैमसन की वापसी तय! चौथे T20I में इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक की ले सकते हैं जगह

First published on: Jul 09, 2026 03:07 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola