---विज्ञापन---

खेल angle-right

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर भारत ने खेला दांव, जानें आखिरी बार कब मिली थी ये जिम्मेदारी

Commonwealth Games 2030: साल 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत ने अपनी तरफ से बोली की पेशकश की है।

---विज्ञापन---

Commonwealth Games 2030: साल 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत ने बोली पेश कर दी है। भारत गुजरात में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करने की योजना बना रहा है। पीटीआई के मुताबिक खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने ये जानकारी दी है। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा भारत का लेटर पहले ही भेज दिया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से संबंधित दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।

इससे पहले भी भारत कर चुका है मेजबानी

अगर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का मौका मिलता है, तो यह दूसरी बार होगा जब देश इन खेलों का आयोजन करेगा। इससे पहले, 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित हुए थे, जहां भारत ने 100 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, भारत 1951 और 1982 में दो बार एशियन गेम्स की मेजबानी भी कर चुका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! फॉर्म में लौटा बल्लेबाज, 39 गेंदों पर ठोके 110 रन

---विज्ञापन---

क्या बोले मनसुख मांडविया

इसको लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा खेलों की मेजबानी करने में भारत अपनी रुचि रखता है। आखिरी बार भारत ने साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी और अब हमारा लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का है।

ये भी पढ़ें:- क्रिस्टी कोवेंट्री बनी IOC की नई अध्यक्ष, बनी ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2025 08:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola