IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! फॉर्म में लौटा बल्लेबाज, 39 गेंदों पर ठोके 110 रन

IPL 2025: सीजन-18 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी आई है। टीम का सलामी बल्लेबाज अब शानदार फॉर्म में लौट आया है। प्रैक्टिस मैच में इस खिलाड़ी ने 39 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली।

jake fraser mcgurk

jake fraser mcgurk

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में हैं। वहीं सीजन-18 की शुरुआत से पहले टीम की अपने एक खिलाड़ी की फॉर्म को लेकर थोड़ी चिंता में थी। वहीं अब टीम और फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। दिल्ला कैपिटल्स का ये युवा सलामी बल्लेबाज फॉर्म में लौट चुका है। जिसमे प्रैक्टिस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

प्रैक्टिस मैच में छाए जेक फ्रेजर-मैकगर्क

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली थी। हालांकि पिछले कुछ समय से जेक फ्रेजर-मैकगर्क खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय था। वहीं, जेक फ्रेजर ने प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेलकर टीम की टेंशन को कम कर दिया है। प्रैक्टिस मैच में मैकगर्क ने 39 गेंदों पर 110 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके लगाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछला सीजन रहा था ऐसा

आईपीएल 2024 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 7 मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 238.6 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। पिछले सीजन इस खिलाड़ी के बल्ले से 16 छक्के निकले थे।

कैसी हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को खरीदा था। ये दोनों ही बल्लेबाज ओपनिंग में बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 में फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि इस बार दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी कैसी होगी?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ