हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2026: सिर्फ 1 किलो का फासला! लवप्रीत सिंह ने चूका गोल्ड, पर सिल्वर मेडल से चमका भारत का नाम

Lovepreet Singh Wins Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा देखने को मिला. लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. वह स्वर्ण पदक हासिल करने से सिर्फ एक किलोग्राम दूर रह गए.

विज्ञापन
लवप्रीत सिंह ने जीता मेडल (Image: Twitter/X)

Lovepreet Singh Wins Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अपना 17वां मेडल जीता. CWG में भारतीय एथलीट्स ने वेटलिफ्टिंग में काफी प्रभावित किया और एक बार फिर भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही मेडल जीता. भारत के 28 साल के एथलीट लवप्रीत सिंह ने 110 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. बता दें कि वह गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थे और सिर्फ एक किलो के अंतर से न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रू लिटी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस 100 किलो+ वेटलिफ्टिंग इवेंट में लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. वह 15 किलोग्राम की बढ़त पर थे. हालांकि, डेविड एंड्रू लिटी ने अंतिम प्रयास से पहले में 223 किलोग्राम वजन उठाया और लवप्रीत सिंह को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. लवप्रीत सिंह ने स्नैच में 176 किलो वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 212 किलोग्राम वजन उठा लिया.

वह कुल 388 किलोग्राम उठाने में सफल रहे, वहीं डेविड ने 389 किलो वजन उठाया. डेविड सिर्फ एक किलो के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे, वहीं लवप्रीत सिंह को सिल्वर पदक से संतुष्ट होना पड़ा. लवप्रीत सिंह ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था. इस साल उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. पिछली बार के मुकाबले लवप्रीत सिंह के प्रदर्शन में सुधार हुआ है, जिससे वह जरूर खुश होंगे. बता दें कि यह वेटलिफ्टिंग में भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आठवां मेडल रहा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट पर छलके अजिंक्य रहाणे के आंसू! 15 साल के करियर का अंत कर दिया भावुक मैसेज

सीमा कालीरमण ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की वुमेंस डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा कालीरमण ने शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता, वहीं कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रहाणे के संन्यास के बाद KKR का नया कप्तान कौन? हार्दिक पांड्या समेत ये 5 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola