रहाणे के संन्यास के बाद KKR का नया कप्तान कौन? हार्दिक पांड्या समेत ये 5 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार!

KKR New Captain Contenders: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ IPL से भी संन्यास ले लिया है. अब KKR को नए कप्तान की तलाश होगी. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो KKR का नया कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं.

harshit rana hardik pandya
1 / 6

KKR New Captain Contenders: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब वह IPL में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. रहाणे ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी. रहाणे के रिटायरमेंट के बाद अब KKR को एक नए कप्तान की जरूरत है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब उनकी कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं. आइए सभी 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो KKR के अगले कप्तान बन सकते हैं.  (Image: ANI)

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह2 / 6

रिंकू सिंह पिछले कई सालों से KKR की टीम का हिस्सा हैं. रिंकू पर कोलकाता ने लगातार निवेश किया है और उन्हें स्टार खिलाड़ी बनाया है. अब कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह पर भरोसा जताकर उन्हें कप्तान बना सकती है. (Image: ANI)

विज्ञापन

सुनील नरेन

सुनील नरेन3 / 6

सुनील नरेन के पास काफी अनुभव है और वो एक दशक से भी ज्यादा समय से KKR का हिस्सा हैं. मेगा ऑक्शन से पहले IPL 2027 का आयोजन होगा. KKR मेगा ऑक्शन में नए कप्तान की तलाश कर सकती है और सिर्फ अगले सीजन के लिए अनुभवी नरेन को कप्तान बना सकते हैं. (Image: ANI)

हर्षित राणा

हर्षित राणा4 / 6

हर्षित राणा KKR के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और टीम इंडिया का भी अहम हिस्सा हैं. राणा युवा हैं और सालों तक KKR की टीम का हिस्सा रहेंगे. IPL में अभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस कप्तानी कर रहे हैं. KKR भी एक तेज गेंदबाज पर भरोसा जताकर उन्हें कप्तान बना सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी5 / 6

अंगकृष रघुवंशी पर KKR ने काफी निवेश किया है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. वह कोलकाता नाइट राइडर्स के फ्यूचर स्टार हैं. पहले भी कई टीमों ने युवा खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ है. KKR चाहे तो रघुवंशी को कप्तान बना सकती है. (Image: ANI)

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या6 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं और KKR भी ट्रेड में रुचि दिखा रही है. रहाणे के संन्यास के बाद अब KKR को नए कप्तान की सख्त जरूरत है. इसी वजह से हार्दिक पांड्या को KKR अपने साथ जोड़ सकती है और नया कप्तान बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन