ajinkya rahane

रिटायरमेंट पर छलके अजिंक्य रहाणे के आंसू! 15 साल के करियर का अंत कर दिया भावुक मैसेज

Ajinkya Rahane Emotional: अजिंक्य रहाणे ने अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. इसी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रहाणे के आंसू छलकते हुए नजर आए.

Ajinkya Rahane Emotional: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2011 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था और अब 15 साल के ऐतिहासिक करियर के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे पिछले तीन साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही थी. इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. रहाणे अपने रिटायरमेंट पर बेहद भावुक हो गए और उनके आंसू छलकने लगे हैं.

विज्ञापन

रिटायरमेंट पर रहाणे के छलके आंसू!

अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अंत में भावुक हो गए. उनके आंसू छलकने लगे और उन्होंने खुद को रोकने की कोशिश की. उन्होंने अपने करियर को लेकर इस कठिन फैसले पर बात की. इसके अलावा उन्होंने अपने सभी साथियों, कोच, टीमों और फैंस को इस सफर में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा. अजिंक्य रहाणे अपने क्रिकेट करियर को लेकर काफी सीरियस थे, इसी वजह से तीन साल तक टीम से बाहर रहने के बावजूद वह वापसी की कोशिश में लगे थे. यही कारण है कि जब रहाणे ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो वह रोने लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ