Champions Trophy 2025: बीसीसीआई सुरक्षा चिंताओं के चलते चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर चुका है। भारत के इस कदम के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हाइब्रिड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया था, जिसे पाकिस्तान ने मान लिया। हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू यानी दुबई में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी की तरफ से आधिकारिक फैसला आना बाकी है। इस पूरे मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद का बयान सामने आया है।
तनवीर ने अपने बोर्ड का सपोर्ट करते हुए बीसीसीआई और आईसीसी दोनों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पीसीबी के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से भाग सकते हैं। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सुझाव देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर काम/समझौता लिखित में होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब पीसीबी लिखित बयान मांगेगा तो बीसीसीआई भाग जाएगा और अपने रुख से मुकर जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: कप्तान रोहित ने डाल दिए ‘हथियार’, क्या रिटायरमेंट का है प्लान? तस्वीर पर मचा बवाल
BCCI जो भी फैसला लेगा, ICC उस पर सहमति जताएगा- तनवीर
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बीसीसीआई और आईसीसी दोनों पीसीबी के लिए एक समान हैं और बीसीसीआई जो भी फैसला लेगा, आईसीसी उस पर सहमति जताएगा। उन्होंने कहा, ‘आप जो भी करना चाहते हैं, उसे लिखित में करें। बीसीसीआई और आईसीसी दोनों एक ही हैं। मैं दोनों को एक ही कैटेगरी में रखता हूं।’ तनवीर अहमद का मानना है कि आईसीसी द्वारा आखिरी फैसला देने में देरी इसलिए हुई है क्योंकि औपचारिक रूप से कोई लिखित बयान पर साइन नहीं किए गए हैं।
टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में ही खेले जाने की उम्मीद
पिछले कुछ दिनों में इस टूर्नामेंट को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। टूर्नामेंट संभवतः हाइब्रिड मॉडल में ही खेला जाएगा, जिसमें से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच दुबई में खेले जाएंगे। हालांकि आईसीसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत पाकिस्तान की मांगों के आगे नहीं झुकेगा।
यह भी पढ़ें: टेस्ट में हवा हुए रोहित शर्मा के दिन! कप्तानी छोड़िए टीम में जगह बचाना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines