IND vs AUS: अचानक 6 महीने के लिए बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, टीम को लगा बड़ा झटका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले कंगारुओं को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार ऑलराउंडर 6 महीने के लिए बाहर हो गया है।

Team India (13)
विज्ञापन

India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। दोनों देश इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। हालांकि सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून (Cameron Green) ग्रीन 6 महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया अपडेट

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन को रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करानी पड़ेगी। जिसके बाद वह कम से कम 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। मेडिकल टीम ने अपनी जांच में ऑलराउंडर की पीठ के निचले हिस्से में पांचवां स्ट्रेस फ्रैक्चर पाया है।

बता दें कि रिकवरी की अवधि अलग-अलग होती है। लेकिन इस तरह की सर्जरी के बाद 9 महीने का समय लगता है। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि ग्रीन 6 महीने में ठीक हो जाएंगे। ग्रीन, भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका दौरा पर भी ग्रीन टीम के साथ नहीं होंगे। वहीं आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी ग्रीन का बाहर होना तय है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है।

ग्रीन को हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, जहां पर वनडे सीरीज के अलावा टी-20 सीरीज खेली गई थी। हालांकि 24 सितंबर को खेले गए अपने आखिरी वनडे मैच में ग्रीन ने 49 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी, जबकि उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी कर 2 विकेट भी झटके थे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन

ग्रीन ने अब तक खेले गए 28 टेस्ट मैच में 1377 रन और 35 विकेट झटके हैं, जबकि 28 वनडे मैच में उन्होंने 626 रन बनाने के अलावा 20 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 13 टी-20 मैच में ग्रीन ने 263 रन बनाने के साथ 12 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ