
Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह, जानें सरफराज या राहुल में किसे मिलेगा मौका
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने तैयारी शुरू कर दी है। वो NCA में राहुल द्रविड़ के साथ तैयारी करते हुए नजर आए। इस मैच से पहले सभी की निगाह टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर टिकी हुई है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के दौरे की भी तैयारी करना चाहेगी। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि किया सरफराज खान पहले टेस्ट मैच में मौका मिलेगा।
अगर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की बात करें तो सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा नजर आएंगे। वहीं, नंबर तीन पर गिल और उसके बाद विराट कोहली नजर आएंगे। ऐसे में अगर सरफराज खान को खेलना है तो टीम मैनेजमेंट को राहुल को ड्रॉप करना पड़ेगा। राहुल का प्रदर्शन बांग्लादेश खिलाफ ठीकठाक रहा था। हालांकि ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर सरफराज ने टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक दिया है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: