भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बीच IPL 2025 पर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए आई खुशखबरी?

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बीच IPL 2025 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों का आयोजन जल्द ही कराया जा सकता है।

IPL 2025 - 2025-05-10T191428.982
विज्ञापन

IPL 2025: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच युद्धविराम हो गया है। दोनों देशों ने इस पर सहमति जताई है। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब युद्धविराम के बाद आईपीएल 2025 के लिए गुड न्यूज आई है। स्पोर्ट्स तक के मुताबिक आईपीएल 2025 को अगले हफ्ते से फिर से शुरू किया जा सकता है

विज्ञापन

एक सप्ताह के लिए हुआ था स्थगित

8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के मसूंबे को नाकाम कर दिया था। 8 मई को देश के कई शहरों में ब्लैकआउट हुए थे। जिसमें धर्मशाला भी था, जहां पर पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने थीं। लेकिन अचानक मुकाबले को रोक दिया गया और स्टेडियम की लाइट्स बंद कर दी गई थी। जिसके बाद खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया गया था।

आईपीएल 2025 में अब तक कुल 57 मैच पूरे हो चुके हैं। 58वां मैच 8 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच धर्मशाला में होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण यह मुकाबला बीच में रोकना पड़ा और बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

अब भी टूर्नामेंट में 12 लीग मुकाबले बाकी हैं, जिसके बाद चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। पहले यह तय किया गया था कि हैदराबाद में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर होंगे, जबकि कोलकाता में क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण भारत में बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जा सकता है। माना जा रहा है कि बचे हुए मैच चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित हो सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ