Ben Stokes On Virat Kohli Retirement: आईपीएल 2025 के बीच टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। विराट के संन्यास से हर कोई हैरान है और बहुत सारे फैंस कोहली से संन्यास वापस लेने की अपील भी कर रहे हैं। विराट ने 12 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वहीं अब कोहली के संन्यास से इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी थोड़े मायूस दिखे हैं।
विराट के संन्यास पर क्या बोले बेन स्टोक्स?
आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है, उससे पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट संन्यास ले लिया है। कोहली के संन्यास पर अब बेन स्टोक्स का रिएक्शन सामने आया है। इंग्लैंड क्रिकेट को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्टोक्स ने कहा टीम इंडिया को मैदान पर उनकी कमी खलने वाली है। विराट ने नंबर 18 को अपना बना लिया है, अब शायद ही हम इस नंबर को अन्य भारतीय शर्ट के पीछे कभी न देख पाए। वह इतने लंबे समय से पूरी तरह से क्लास रहे हैं।
आगे स्टोक्स ने बताया “मैंने उन्हें मैसेज किया कि इस बार उनके खिलाफ न खेलना शर्म की बात होगी। मुझे विराट के खिलाफ खेलना पसंद है। हमने हमेशा उनके साथ हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया है क्योंकि हम मैदान पर एक जैसी मानसिकता रखते हैं। यह एक दिलचस्प लड़ाई होती थी।”
भारत-इंग्लैंड के बीच होंगे 5 टेस्ट मैच
टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि ये दोनों टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। बीसीसीआई जल्द ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल को इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी और अगस्त तक ये सीरीज खेली जाएगी। इस बार इंग्लैंड का दौरा टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: अंपायर ने इस कारण लीगल गेंद को दिया नो-बॉल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रह गए हैरान
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines