PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाया था और एक पारी से मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव होना तय माना जा रहा है। इंग्लैंड के नियामित कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वापसी करने के लिए तैयार हैं।
पहला मैच नहीं खेल पाए थे स्टोक्स
पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले मुकाबले में बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की समस्या से नहीं खेल पाएं थे। वह इंग्लैंड में खेली गई द हंड्रेड लीग में बल्लेबाजी के दौरान इंजर्ड हो गए थे। हालांकि अब दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स वापसी के लिए तैयार हैं। दूसरे मैच में वह इंग्लैंड की ओर से कप्तानी भी संभालेंगे। ऐसी पूरी संभावना है।
इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
माना जा रहा है कि बेन स्टोक्स की वापसी के बाद इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप का पत्ता कट सकता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी अपनी बातचीत में ओली पोप के बाहर होने की संभावना जताई थी। पहले मैच में पोप अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित भी नहीं कर सके थे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। पोप ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 टेस्ट मैच की सीरीज में भी कप्तानी की थी और इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज भी जिताई थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास
स्टोक्स का पाक के खिलाफ प्रदर्शन?
स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए 9 टेस्ट मैच में 21.93 की औसत के साथ 351 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं गेंदबाजी में स्टोक्स ने 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में स्टोक्स ने 34.14 की औसत के साथ 922 रन बनाए हैं।
अब तक खेले गए 105 टेस्ट मैच में स्टोक्स ने 6508 रन बनाने के साथ 203 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
51 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
2 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
6 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines