हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 4,4,4,4,4... राजकोट में बेन डकेट का बल्ले से धमाका, ठोका तूफानी अर्धशतक

राजकोट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का बल्ला जमकर बोला। डकेट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जोरदार अर्धशतक ठोका।

विज्ञापन
Ben Duckett

Ben Duckett Fifty: राजकोट के मैदान पर बेन डकेट ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। फिल सॉल्ट के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद डकेट ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। डकेट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद डकेट ने तीसरे मुकाबले में 28 गेंदों पर 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान इंग्लिश सलामी बल्लेबाज ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। 182 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए डकेट ने कप्तान जोस बटलर संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप जमाई।

डकेट ने मचाया धमाल

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। फिल सॉल्ट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। सॉल्ट के पवेलियन लौटने के बाद डकेट ने कप्तान के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और रनगति को भी बनाए रखा।

डकेट आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी जमाने के बाद डकेट अक्षर पटेल की फिरकी में फंस गए और 51 रन बनाकर चलते बने। अपनी इस पारी के दौरान डकेट ने 7 चौके और 2 छक्के जमाए।

विज्ञापन

जमाए लगातार पांच चौके

बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान लगातार पांच चौके जमाए। हार्दिक पांड्या के ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर डकेट ने एक के बाद एक तीन चौके जमाए। इसके बाद अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ भी डकेट ने हाथ खोले और दो दनदनाते हुए चौके लगाए। सुंदर के इसी ओवर की आखिरी गेंद को डकेट ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाते हुए ओवर से 15 रन बटोरे। डकेट को दूसरे छोर से कप्तान बटलर का भी अच्छा साथ मिला। बटलर ने 22 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। हालांकि, बटलर राजकोट में अच्छी लय में दिखाई नहीं दिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola