News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ben Duckett: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने वो कर दिखाया है, जो पिछले 10 साल में इंग्लिश टीम का कोई भी ओपनिंग बल्लेबाज नहीं कर सका था। हेडिंग्ले में डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक डाला है। इससे पहले फर्स्ट इनिंग में भी डकेट का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 62 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। डकेट पिछले 30 साल में हेडिंग्ले के मैदान पर दोनों ही पारियों में फिफ्टी लगाने वाले महज दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। डकेट के अलावा यह कारनामा सिर्फ एलिस्टर कुक ही कर सके हैं।
बेन डकेट पिछले 30 साल में हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों ही पारियों में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे इंग्लिश ओपनर बन गए हैं। पहली पारी में 62 रन की शादनार पारी खेलने के बाद दूसरी इनिंग में भी डकेट ने अर्धशतक ठोक डाला है। इस फिफ्टी के साथ ही डकेट लास्ट 10 साल में हेडिंग्ले के मैदान पर दोनों ही इनिंग्स में फिफ्टी जमाने वाले पहले इंग्लिश सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2015 में एलिस्टर कुक ने यह कारनामा करके दिखाया था। डकेट पहली इनिंग की तरह ही दूसरी पारी में भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। खबर लिखे जाने तक डकेट 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
Ben Duckett goes through to his 15th Test Match fifty to start us off 🙌
🤝 @IGcom pic.twitter.com/OMfSCZrLaa
— England Cricket (@englandcricket) June 24, 2025
---विज्ञापन---
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में भारत की पूरी टीम 364 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 रन की दमदार इनिंग खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने फर्स्ट के बाद दूसरी इनिंग में भी शतक ठोका। भारतीय उपकप्तान ने 140 गेंदों पर 118 रन की जानदार पारी खेली। हालांकि, दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने अंत में गुच्छों में विकेट गंवाए। 333/4 के स्कोर से 364 रन पर पहुंचते-पहुंचते भारत ने छह विकेट गंवा दिए और टीम की पूरी पारी सिमट गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।