Ben Curran: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई बेन करन को बड़ा मौका मिला है। जहां एक तरफ सैम करन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके भाई को जिम्बाब्वे नेशनल क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला है। बेन को आगामी वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम में मौका दिया गया है।
क्रेग एर्विन की कप्तानी में खेलेंगे
क्रेग एर्विन को अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। क्रेग की कप्तानी में बेन करन खेलेंगे। अफगानिस्तान 3मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान का दौरा करने वाली है।
बेन पहली बार इंटरनेशल क्रिकेट में नजर आएंगे। उन्होंने अब तक खेले गए 45 प्रथम श्रेणी मैच में 34.70 की औसत के साथ 2429 रन बनाए हैं। इसके अलावा 36 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 33.30 की औसत के साथ 999 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 30 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 21.29 की औसत के साथ 575 रन बनाए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में 3 शतक और लिस्ट A में उन्होंने 1 और टी-20 में उन्होंने 6 अर्धशतक बनाए हैं।
टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे काइतानो, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी
एकदिवसीय टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा , शॉन विलियम्स।
यह भी पढ़ें: कमिंस को तीसरे टेस्ट में इस स्टार खिलाड़ी को करना होगा बाहर! एडिलेड में जोरदार रहा था प्रदर्शन
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
36 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines