---विज्ञापन---

खेल angle-right

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस खिलाड़ी का होगा प्रमोशन? ग्रेड बी से ग्रेड ए में एंट्री होनी लगभग तय

BCCI Central Contracts 2025: बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही जारी हो सकता है। जिसमें इस बार टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर का प्रमोशन होना तय माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

BCCI Central Contracts 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला क्रिकेटर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर चुका है, वहीं फैंस को पुरुष खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 29 मार्च को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इसको लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर से चर्चा करने वाले हैं। ऐसे में अब कुछ रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का प्रमोशन होगा।

अक्षर पटेल की ग्रेड बी में होगी एंट्री!

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अक्षर पटेल को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड बी से ग्रेड ए में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए+ सूची में बनाए रखा जाना तय है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रेड में बनाए रखने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अक्षर पटेल टी20-वनडे में मचा रहे धमाल

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अक्षर ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 109 रन भी बनाए थे।

---विज्ञापन---

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

---विज्ञापन---

View Results

---विज्ञापन---

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2023-24

ग्रेड खिलाड़ी
ग्रेड ए+ रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह
ग्रेड ए आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या
ग्रेड बी सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल
ग्रेड सी रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई,
जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत,
प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार

 

First published on: Mar 28, 2025 10:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola