हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 23 साल के बल्लेबाज ने मचाया तहलका

 Bangladesh vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बांग्लादेश की ओर से 23 साल के युवा बल्लेबाज ने धमाल मचा कर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन

Bangladesh vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 20 जुलाई को खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 23 साल के बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेली और बांग्ला टाइगर्स को मैच जिताने में मदद की। 3 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने 44 रन बनाए। लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

पाकिस्तान ने की खराब बल्लेबाजी

पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए, जो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन था। उनके अलावा सैम अयूब ने 4 गेंदों में 6 रन बनाए और चलते बने। इसके बाद पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोहम्मद हारिस ने 4, कप्तान सलमान अली आगा ने 3, हसन नवाज ने 0 और मोहम्मद नवाज ने 3 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

लोअर मिडिल ऑर्डर में खुशदिल शाह ने 17 रनों का योगदान दिया, जबकि अब्बास अफरीदी ने 24 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को जैसे तैसे 110 रनों तक पहुंचाया। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 3.3 ओवर में 22 रन खर्च कर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 प्रारूप में अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया था। ऐसे में ये जीत बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक बन गई।

बांग्लादेश ने आसानी के साथ हासिल किया लक्ष्य

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 15.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। तंजीद हसन ने 1 रन बनाए और 23 साल के युवा खिलाड़ी परवेज हुसैन एमोन ने 39 गेंदों में शानदार 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। कप्तान लिटन दास ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए। वह खासा प्रभावित नहीं कर सके। इसके अलावा तौहीद हृदॉय ने 37 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जाकेर अली ने भी 10 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 3.3 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola