Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

[Video] IND vs PAK: अक्षर पटेल की एक गेंद ने बाबर आजम का करियर किया खत्म? बेबस हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बाबर आजम फ्लॉप हो गए. उन्हें अक्षर पटेल ने चारों खाने चित कर दिया. बाबर आजम के टी-20 करियर पर खतरा मंडरा रहा है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Feb 15, 2026 22:36
अक्षर पटेल बाबर आजम को बोल्ड कर पवेलियन भेजते हुए
अक्षर पटेल बाबर आजम को बोल्ड कर पवेलियन भेजते हुए

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 रन बनाया है, जिसके जवाब में पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली. टीम ने 6 ओवर में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस मैच में फ्लॉप हुए. अब उनके टी-20 करियर पर खतरा मंडरा रहा है. बाबर टी-20 आई में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी हर बार चिंता का विषय बनती है.

बाबर आजम हुए चारों खाने चित

4.5 ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को अपनी फिरकी गेंदबाजी से चकमा दिया. वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने. टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की बल्लेबाजी औसतन रही है. वह एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं. इसके अलावा खेले गए तीनों ही मैच में वह लय में भी नजर नहीं आए हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि बाबर का टी-20 करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

टी-20 विश्व कप के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा यूएसए के खिलाफ भी उन्होंने 32 गेंदों में 46 रनों की साधारण ही पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC: IND vs PAK मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, ईशान किशन की धांसू एंट्री

भारत ने बनाए 175 रन

भारतीय टीम को भी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खराब शुरुआत मिली थी. अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए थे. हालंकि इसके बाद भारत की ओर से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके के अलावा 3 छक्के भी जड़े. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 175 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली के खास क्लब में पहुंचे 

First published on: Feb 15, 2026 09:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.