ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को होगी जेल! नाबालिग से यौन उत्पीड़न का अपराध कबूला, अब मिलेगी कड़ी सजा?

Aaron Summers: ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग (BBL) में खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज एरोन समर्स ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण समेत दो मामलों में अपना अपराध कबूल कर लिया है. इस मामले में अब कोर्ट उन्हें अगस्त में जेल की सजा सुना सकती है.

Aaron Summers

Aaron Summers

विज्ञापन

Aaron Summers: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग (BBL) में खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज एरोन विलियम समर्स नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की सजा हो सकती है. होबार्ट हरिकेन्स और तस्मानिया टाइगर्स के पूर्व खिलाड़ी समर्स ने जून के आखिरी सप्ताह में तस्मानिया की सुप्रीम कोर्ट में बच्चों के यौन शोषण और ग्रूमिंग से जुड़े दो गंभीर आरोपों में अपना अपराध कबूल कर लिया. अब कोर्ट इस मामले में अगस्त में सजा सुनाएगी.

2018 में हुई थी घटना

कोर्ट में पेश की गई जानकारी के मुताबिक, यह मामला 16 जनवरी 2018 का है, जब समर्स होबार्ट हरिकेन्स टीम का हिस्सा थे. आरोप है कि 30 वर्षीय एरोन समर्स ने सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की नाबालिग लड़की से संपर्क किया और उससे लगातार बातचीत की. बाद में वह उसे उसके घर के पास से अपनी कार में बैठाकर एक स्थानीय स्कूल ले गए, जहां उसके साथ यौन शोषण किया. इस मामले में अब उन्हें सजा सुनाई जानी है.

विज्ञापन

कोर्ट ने नहीं दी राहत

सुनवाई के दौरान समर्स की वकील कैरोलीन ग्रेव्स ने अदालत को बताया कि यह घटना उस दौर में हुई थी, जब उनके मुवक्किल मानसिक रूप से कठिन समय से गुजर रहे थे. उनका कहना था कि समर्स सामाजिक रूप से अलग-थलग पड़ गए थे और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल कर रहे थे. वकील ने यह भी दलील दी कि समर्स अपने अपराध पर पछतावा जता चुके हैं और भविष्य में इस तरह का अपराध दोहराने की संभावना बेहद कम है. उन्होंने कोर्ट से पूरी तरह निलंबित सजा देने का अनुरोध किया.

हालांकि, जस्टिस हेलेन वुड ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में पूरी तरह निलंबित सजा पर विचार नहीं किया जाएगा. इसके बाद जमानत पर चल रहे समर्स को अदालत से सीधे हिरासत में भेज दिया गया.

पहले भी हो चुकी है जेल की सजा

यह पहला मौका नहीं है जब एरोन समर्स बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामले में फंसे हों. इससे पहले साल 2021 में उन्हें नॉर्दर्न टेरिटरी में बाल यौन शोषण सामग्री रखने और उसका प्रसार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था. उस मामले में वह जेल की सजा भी काट चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

एरोन समर्स का क्रिकेट करियर

एरोन समर्स ने 2017-18 सीजन में होबार्ट हरिकेन्स के लिए बिग बैश लीग (BBL) में एक मुकाबला खेला था. इसके अलावा, उन्होंने 2018 में तस्मानिया के लिए तीन लिस्ट-ए मैच खेले. समर्स ने विभिन्न देशों में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर भी क्रिकेट खेला और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दो मैचों में हिस्सा लिया. वह इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलने की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन अब इस मामले के कारण उनका क्रिकेट करियर खत्म होता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ