IND vs ENG: दूसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, गंभीर-अय्यर को लेना होगा बड़ा फैसला

IND vs ENG: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उतरी. जहां पर टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा. हालांकि बारिश ने टीम इंडिया को बचा लिया. ऐसे में टीम इंडिया दूसरे टी-20 मैच में कुछ बड़े फैसले कर सकती है

Team India
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर पहला मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जहां पर दोनों ही टीमों सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेंगी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे टी-20 मैच में सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे. ऐसे में 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 2 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. दूसरे टी-20 मैच में भी कृष्णा को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव3 / 6

स्टार तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू मैच में बहुत अच्छा किया था. हालांकि उसके बाद भी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में बदलाव किया था. अब कप्तान अय्यर इन्हीं गेंदबाजों को बैक करेंगे. ऐसे में यादव को थोड़ा और इंतजार करना होगा. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे4 / 6

उभरते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी और इंतजार करना होगा. शेडगे ने अपने डेब्यू मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. ऐसे में फिलहाल दूसरे टी-20 मैच में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी आयरलैंड के खिलाफ निराश किया था. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. अब इंग्लिश टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी सुंदर को इंतजार ही करना होगा. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

संजू सैमसन

संजू सैमसन 6 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले 3 मुकाबलों में बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें अब प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. जिसके कारण ही सैमसन को भी दूसरे टी-20 मैच में बेंच गर्म करनी पड़ सकती है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन