AUS vs PAK: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान की किस्मत कप्तान बदलने के बाद भी नहीं बदली है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले वनडे मैच में 2 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस मैच में पाकिस्तान की टीम 203 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 185 रन के स्कोर पर 8 विकट खो दिए थे। इसके बाद कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। इस मैच के बाद मोहम्मद रिजवान ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
‘ऑस्ट्रेलिया को भाग्य की वजह से मिली जीत’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा, “इस मैच को लेकर हमने ये तय किया था कि कैसे भी हालात हो, हम मैच में लड़ने की कोशिश करेंगे। हमें ऐसा ही किया। आप इतने क्लोज मैच में कुछ नहीं कर सकते हैं। मेरी टीम ने इस मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, मैं उसे खुश हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं लगातार फील्ड में बदलाव कर रहा था, ताकि ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शॉट खेलने में दिक्कत हो। इस मैच में भाग्य ऑस्ट्रेलिया के साथ था। इसी वजह से उन्हें जीत मिली। इस मैच में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पहले वनडे मैच में हारिस रऊफ लय में नजर आए।”
7 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात
पाकिस्तान की टीम पहले वनडे मैच को रोमांचक जरूर बना दिया था, लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर पाए। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसी घर में जनवरी 2017 में हराया था। इसके बाद से पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को उसी घर में नहीं हरा पाया है।
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
17 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
29 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines