Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 9 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, वहीं ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का चयन करना सिलेक्टर्स के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है, क्योंकि टी20 टीम के लिए काफी खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं जबकि स्क्वाड में चुना सिर्फ 15 को ही जाएगा। इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद शुभमन गिल के नाम पर खूब चर्चा हो रही है। शुभमन गिल की एंट्री के साथ टीम इंडिया के बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर संजू सैमसन पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
गिल की वजह से बदल न जाए संजू की पोजिशन
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान थे और कप्तानी के साथ-साथ इस सीरीज में गिल ने शानदार बल्लेबाजी भी की थी। इस सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा 754 रन बनाए थे, जिसके बाद अब उनको एशिया कप की टीम में शामिल करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि गिल को एशिया कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर संजू सैमसन ओपनिंग नहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। जबकि इससे पहले कई सीरीज में संजू को ओपनिंग करते हुए देखा गया है। हो सकता है संजू को टीम से भी बाहर कर दिया जाए।
इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि ” अगर शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं, तो क्या आप उन्हें बेंच पर बैठाना चाहेंगे? अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और उन्हें अंतिम एकादश में खिलाते हैं, तो आप उनकी जगह किसको खिलाएंगे? अगर उस खिलाड़ी का नाम संजू सैमसन है, तो कौन विकेटकीपिंग करेगा? यही समस्या है। आप संजू सैमसन को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते नहीं देखते। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तीसरे और चौथे नंबर पर खेलेंगे। संजू पांचवें नंबर पर? यह अच्छी बात नहीं होगी।”
ये भी पढ़ें:-डेवाल्ड ब्रेविस को खरीदने पर CSK और अश्विन में लड़ाई! क्या फ्रेंचाइजी ने दिया ज्यादा पैस?
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines