Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल सका। भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू करने के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अर्शदीप सिंह टी-20 में भारत के लिए नया कीर्तिमान रचने वाले हैं। उन्होंने टी-20 में शानदार खेल दिखाया है।
अर्शदीप सिंह रचने वाले हैं इतिहास
अर्शदीप सिंह टी-20 में 1 विकेट लेते ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। दरअसल अर्शदीप 1 विकेट लेते ही टी-20 में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। उन्होंने अब तक 99 टी-20 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बार एशिया कप 2025 टी-20 फॉर्मेट में होने वाला है। ऐसे में अगर अर्शदीप एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं तो वह जल्द ही अपना 100 टी-20 विकेट पूरा कर लेंगे।
टी-20 विश्व कप 2024 में किया था कमाल
अर्शदीप सिंह ने टी-20 विश्व कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे। अर्शदीप ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट झटके थे। भारत को विश्व कप जिताने में अर्शदीप ने अहम भूमिका निभाई थी।
टिम साउदी पहले स्थान पर हैं
भारत के लिए टी-20 में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने 96 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 94 विकेट के साथ हार्दिक पांड्या भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने कुल 164 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
21 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
54 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines