---विज्ञापन---

खेल angle-right

WWE की खूबसूरत सुपरस्टार का बिगड़ गया चेहरा, पूर्व चैंपियन ने किया लहूलुहान, मिली चौंकाने वाली हार

SmackDown के एपिसोड में WWE की एक खूबसूरत सुपरस्टार का हाल बेहाल हो गया। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन के खिलाफ मैच में वो बुरी तरह लहूलुहान हो गईं और उन्हें बड़ी हार का भी सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

Alexa Bliss Shocking Loss: WWE SmackDown के एपिसोड में खूबसूरत सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस एक्शन में नजर आईं। उन्होंने रॉक्सेन परेज़ का सामना किया और मैच के दौरान ब्लिस का चेहरा बिगड़ गया। वो बुरी तरह लहूलुहान हो गईं और उन्हें करारी हार का भी सामना करना पड़ा। SummerSlam 2025 से पहले उनका हारना किसी झटके से कम नहीं है।

WWE SmackDown में एलेक्सा ब्लिस हुईं लहूलुहान

SmackDown के दौरान एलेक्सा ब्लिस और पूर्व NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ के बीच मैच देखने को मिला। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक मौके पर जब राकेल रॉड्रिगेज़ ने दखल दिया और शार्लेट फ्लेयर पर हमला करने गईं। एलेक्सा ने टॉप रोप से राकेल पर डाइव लगाकर फ्लेयर को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच लैंड करते समय ब्लिस की नाक कहीं टकरा गई और इसी वजह से खून निकलने लग गया। धीरे-धीरे उनके चेहरे पर खून आने लगा।

---विज्ञापन---

जब ब्लिस ने रिंग में दोबारा कदम रखा, तो परेज़ ने उन्हें पिन करके जीत अपने नाम कर ली। ब्लिस जैसी दिग्गज का हारना चौंकाने वाली बात रही। बाद में एक बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया, जहां शार्लेट फ्लेयर ने हार से निराश एलेक्सा ब्लिस से बात की। इसी बीच उन्होंने नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस बनने का दावा ठोका।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by WWE (@wwe)

---विज्ञापन---

SummerSlam 2025 में है बदला लेने का मौका

SummerSlam 2025 के आयोजन में अब एक हफ्ता बचा हुआ है। इस बड़े शो में एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर साथ में काम करने वाली हैं। वो मिलकर SummerSlam की नाईट 1 में WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए राकेल रॉड्रिगेज़ और रॉक्सेन परेज़ को चैलेंज करने वाली हैं। यह मैच धमाल कर सकता है। Evolution में भी ब्लिस और फ्लेयर ने विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए चुनौती दी थी लेकिन उन्हें नाकामयाबी मिली थी।

अब एलेक्सा और शार्लेट के पास दूसरा मौका है। वो जजमेंट डे मेंबर्स को हराकर चैंपियन बनना चाहेंगी। हालांकि, जजमेंट डे के सदस्य फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो या जेडी मैकडॉना दखल देकर परेज़ और रॉड्रिगेज़ की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ, तो ब्लिस और फ्लेयर का एक और बार सपना टूट सकता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें:- खूंखार WWE रेसलर पर थप्पड़ जड़ना पड़ा भारी, दिग्गज का हाल बेहाल, हार की शर्मनाक स्ट्रीक जारी

First published on: Jul 26, 2025 05:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola