News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Dream 11: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम दुबई रवाना हो चुकी है। इससे पहले बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच जर्सी स्पॉन्सरशिप डील खत्म हो गई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने नई स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी भी कर दिया है। एशिया कप में टीम इंडिया बिना किसी जर्सी स्पॉन्सरशिप के उतरेगी। ड्रीम 11 से डील खत्म होने के बाद टीम इंडिया कि नई जर्सी का पहला लुक सामने आया है। आइए डालते हैं टीम इंडिया की नई जर्सी पर एक नजर।
एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी का पहला लुक सामने आया है। नई जर्सी में देखा जा सकता है कि टी शर्ट पर कोई भी स्पॉन्सर का नाम नहीं है। जर्सी की बाएं ओर बीसीसीआई का लोगो है, जबकि दाहिने तरफ डीपी वर्ल्ल एशिया कप 2025 लिखा हुआ है। डीपी वर्ल्ड एशिया कप 2025 का स्पॉन्सर है। इसके अलावा जर्सी पर केवल इंडिया का नाम लिखा हुआ है। माना जा रहा था कि एशिया कप में भारतीय टीम बिना किसी जर्सी प्रयोजक के उतरेगी। लेकिन अब ये खबर सच हो गई है।
ड्रीम 11 और बीसीसीआई में करार खत्म हो गया है। साल 2023 में ड्रीम 11 टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर बनी थी। ये डील 3 सालों के लिए थी। लेकिन वक्त से 6 महीने पहले ही ये डील रद्द हो गई। क्योंकि केंद्र सरकार ने अगस्त में ऑनलाइन गेमिंग संशोधन 2025 में बड़ा बदलाव किया और पैसों की लेन देन करने वाले ऐप्स को बैन कर दिया। इसके बाद ड्रीम 11 को बड़ा झटका लगा। अब बीसीसीआई नए डर्सी स्पॉन्सरशिप की तलाश में जुट चुकी है।
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय टीम को पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं 19 सितंबर को टीम इंडिया ओमान के खिलाफ भिड़ेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।