ACC Mens T20 Emerging Asia Cup: टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को तिलक वर्मा वाली टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर पॉइंट्स टेबल का थोड़ा मिजाज बदला है। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा मिला है। हालांकि टीम पहले स्थान पर नहीं आ पाई है।
ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 की पॉइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया का नेट रनरेट फिलहाल +0.350 है। इसके अलावा पहले पायदान पर यूएई की टीम बनी हुई है। यूएई ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था। यूएई का नेट रनरेट +0.378 है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का ‘AK-47’, पाकिस्तानी कप्तान के उड़ाए होश, हवा में गुलाटी खाकर दूर गिरा स्टंप
टूर्नामेंट में 8 टीमें ले रही हिस्सा
टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। सभी आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में टीम इंडिया ए, यूएई, ओमान और पाकिस्तान ए को रखा गया है। इसके अलावा ग्रुप-बी में बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए, श्रीलंका ए और हॉन्ग-कॉन्ग ए को रखा गया है। ग्रुप-बी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने जीत के साथ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत की है।
इंडिया ए ने 7 रन से जीता मैच
पहले मैच में इंडिया ए ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने ने 35 और प्रभसिमरन ने 36 रन बनाए थे। 183 रनों के जवाब में पाकिस्तान ए की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी थी। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल कांबोज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टास्क मुश्किल लेकिन असंभव नहीं… जानें भारत कैसे कर सकता है 106 रनों का बचाव
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
2 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
3 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
3 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
4 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
6 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines