IND vs NZ: टास्क मुश्किल लेकिन असंभव नहीं... जानें भारत कैसे कर सकता है 106 रनों का बचाव

India vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है। कीवी टीम को जीत के लिए सिर्फ 107 रन बनाने हैं। आइए जानते हैं टीम इंडिया कैसे बेंगलुरु में करिश्मा कर सकती है।

Team India

Team India

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट का आज आखिरी दिन है। पहली पारी में सिर्फ 46 रनों पर सिमटने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। न्यूजीलैंड को पहली पारी में 356 रनों की बड़ी लीड मिली थी, जिससे उसको सिर्फ 107 रनों का टारगेट मिला है। टीम को बेशक इतना छोटा टारगेट हासिल करना हो, लेकिन उसके लिए यहां जीतना आसान नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं दूसरी पारी में बैटिंग से पलटवार करने वाली टीम इंडिया कैसे गेंदबाजी में कमाल करके 107 रनों के मामूली टारगेट को डिफेंड कर सकती है।

विज्ञापन

वर्ल्ड नंबर वन बुमराह को दिखाना होगा दम

पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में जलवा दिखाना होगा। बुमराह मोहम्मद सिराज संग मिलकर कीवी टीम को अगर शुरुआत में झटके देते हैं और बेंगलुरु में करिश्मा देखने को मिल सकता है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। मैच के पांचवें दिन अगर भारतीय तेज गेंदबाज नई गेंद का फायदा उठाने में सफल रहे तो फिर इतिहास दोहराया जाना निश्चित है। इन सब चीजों को देखकर मैच के आखिरी दिन के पहले घंटे का खेल काफी अहम हो गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

विज्ञापन

सिराज को देना होगा बुमराह का साथ

चौथे दिन कीवी गेंदबाजों को मिली सफलता को देखते हुए भारतीय टीम भी पांचवें दिन दोनों छोर से तेज गेंदबाजों को ही ट्राई करना चाहेगी। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में तभी दबाव बना सकती है, जब दोनों छोर से प्रैशर बने। यही वजह है पहले सेशन में बुमराह के साथ सिराज को भी ओवरकास्ट कंडीशन का फायदा उठाना होगा। अगर ये दोनों गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे तो फिर इसका फायदा आगे चलकर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को मिल सकता है।

फील्डिंग में कोताही की उम्मीद नहीं

अच्छी गेंदबाजी के साथ टीम इंडिया न्यूजीलैंड की टीम पर अच्छी फील्डिंग से भी दबाव बना सकती है। टारेगट छोटा है तो निश्चित तौर पर कम चांस ही बनेंगे। लेकिन टीम को यहां एकजुटता दिखाना होगी और हाफ चांस को भी भुनाना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में टीम से काफी मिस फील्डिंग हुई थी, ऐसे में अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ