T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे. इसके अलावा 5 स्टार युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पहली बार विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके अलावा टीम में ईशान किशन की भी वापसी हुई है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. उन्होंने भारत के लिए साल 2023 में आखिरी बार खेला था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल करने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है.
ये 5 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे विश्व कप
टी-20 विश्व कप 2024 के लिहाज से आगामी विश्व कप 2026 तक टीम इंडिया काफी बदल गई है. इस बार ज्यादातर नए युवा चेहरों को मौका मिला है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर पहली बार विश्व कप खेलेंगे. इससे पहले इन खिलाड़ियों ने विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का भी नाम
इन 2 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
टी-20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. दोनों खिलाड़ियों ने साल 2025 में दिल खोलकर रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने इस साल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट समेत भारत के लिए कुल 41 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 41.07 की औसत के साथ 1602 रन बनाए और 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक अपने नाम किया. उनका स्ट्राइक रेट 202.01 का रहा. वह भारत के लिए टी-20 में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा किया है. वह एशिया कप 2025 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अजीत अगरकर ने लिए 5 चौंकाने वाले फैसले, टीम इंडिया की बदल गई तस्वीर
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
40 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines