विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, करना होगा बस इतना काम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. इस सीरीज में अभिषेक से खासा उम्मीदें होने वाली हैं.

cricket News (90)
विज्ञापन

Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में सभी की निगाहें अभिषेक शर्मा पर रहेंगी. अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं. टी-20 में अभिषेक लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं.

रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कमाल कर सकते हैं. दरअसल, वह टी-20 में भारत की ओर से सबसे तेज 1 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. विराट ने कोहली ने 27 पारियों में 1 हजार रन बनाने का करानामा किया था. वहीं अभिषेक शर्मा 23 पारियों में अब तक 36. 91 की औसत के साथ अब तक 149 रन बना चुके हैं. अगर अभिषेक आने वाली तीन पारियों में केवल 149 रन बना देते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

विज्ञापन

अभिषेक टी-20 में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस साल भारत के लिए टी-20 में कमाल किया है. उन्होंने एशिया कप 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

साल 2025 में अभिषेक का भौकाल

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 44 की औसत के साथ 314 रन बनाए थे, उन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. वहीं साल 2025 में अभिषेक ने अब तक कुल 12 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 49.41 की औसत के साथ 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 41 छक्के के अलावा 56 चौके अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए अभिषेक को अभी भी टेस्ट और वनडे खेलने का इंतजार है. वह कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ